Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शलजम में छुपा है तंदुरुस्ती का राज
शलजम में कई चौंका देने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। यह हार्ट अटैक सहित दिल की दूसरी बीमारी और कैंसर को भी रोकता है। इतना ही नहीं शलजम हमारे इम्यून सिस्टम, आंखों की रोशनी, हड्डी और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
यह ब्लड में कोलेस्टेरोल के स्तर को कम करता है, आस्टिओपरोसिस, गठिया रोग व मोतियाबिंद से बचाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। शलजम से होने वाले स्वास्थ लाभ को पाने के लिए आप इसे सीधे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल सूप, सलाद और रायता के रूप में भी कर सकते हैं।
चूंकि इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए रायता सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। अगर आप फिटनेस हासिल करना चाहते हैं और अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो यहां भी शलजम बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है और यह आपको तरोताजा रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है। शलजम का नियमित सेवन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है और इससे कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।
आइए हम आपको बताते हैं शलजम से स्वास्थ को होने वाले फायदों के बारे में।

1. दिल के लिए अच्छा
दिल की सेहत के लिए शलजम काफी फायदेमंद होता है। इसमें बड़ी मात्रा में एंटी-फ्लामेटॉरी का गुण पाया जाता है, जिससे दिल की कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही यह फोलेट और विटामिन बी का भी बेहतरीन स्रोत है, जो कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाता है।

2. कैंसर को रोकता है
शलजम में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रीअंट प्रचूर मात्रा में होते हैं, जो कि कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्लांट कम्पाउंड और ग्लूकोजीनोलेट ट्यूमर के ग्रोथ को रोकता है। शलजम को अपने आहार में शामिल करने से ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और रेक्टल ट्यूमर का खतरा कम हो जाता है।

3. हड्डियों को मजबूती देता है
अगर आप आस्टिओपरोसिस और गठिया रोग से दूर रहना चाहते हैं तो अपने आहार में शलजम को शामिल करें। इसमें कैल्सियम, पोटैशियम और जरूरी मिनरल्स बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।

4. आंखों की रोशनी के लिए अच्छा
आप अपने रोजमर्रा के आहार में शलजम को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इससे लाभ लेने के लिए आप सूप और सलाद के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें लूटीन पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला केरोटेन्वाइड मोतियाबिंद और मस्कूलर डिजेनेरेशन को रोकता है।

5. वजन कम करने मे मददगार
अगर आप वजन कम कर रहे तो आपके लिए शलजम काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें कैलोरी बहुत कम पाया जाता है, जिससे यह आपके वजन कम करने में मददगार साबित होगा। इसमें फाइबर भी बड़ी संख्या में पाया जाता है, जिससे यह मेटाबॉलिज्म को भी रेगुलेट करता है।

6. अस्थमा का अचूक इलाज
अगर आप अस्थमा से ग्रस्त हैं तो शलजम को अपने आहार में शामिल करें। इसमें एंटी-फ्लामेटारी का गुण और एंटीऑक्सिडेंट बड़ी संख्या में पाया जाता है, जो अस्थमा से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है। अगर नियमित रूप से शलजम का सेवन किया जाए तो यह अस्थमा से निजात दिलाने में काफी प्रभावी होता है।

7. पाचन में मददगार
चूंकि शलजम में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसलिए यह पाचन को बेहतर बनाता है और इंटेसटाइन व कोलोन को सुरक्षित रखता है। तो अगर आप का पाचन तंत्र गड़बड़ा गया है तो आप दवा के रूप में शलजम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी शलजम का जवाब नहीं। इसमें बीटा-केरोटीन पाया जाता है जो हेल्दी मेंबरेन बनाने में मदद करता है। साथ ही शलजम में पाया जाना वाला पोटैशियम मसल्स और नर्व को ठीक से काम करने में सहायक होता है।

9. त्वचा को भी पहुंचाए लाभ
शजलम न सिर्फ बीमारी से बचाता है, बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप हर दिन शलजम का जूस पीएंगे तो आपकी त्वचा में रूखापन नहीं आएगा। आप अच्छे स्वाद के लिए इसमें गाजर भी मिला सकते हैं।

10. ब्लडप्रेशर के मरीज के लिए लाभदायक
अगर आप अपने ब्लडप्रेशर को सामान्य रखना चाहते हैं तो इसमें शलजम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन बी पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाता है। साथ ही इसमें पाए जाना वाला मैग्नीशियम हड्डी और दिल के लिए भी काफी लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
