Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शाकाहारी लोगों के लिए मधुमेह आहार
तनावपूर्ण जीवन और काम के इस दौर में उचित आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। वर्तमान समय में लोगों के पास काम बहुत ज्यादा होता है और वह अपने खान - पान पर ध्यान भी नहीं दे पाते है। कई लोगों को मधुमेह यानि डायबटीज की समस्या होती है। अगर आप डायबटीज के मरीज है तो आपको हर भोजन सोच - समझकर खाना चाहिए ताकि सुगर की मात्रा और ज्यादा न बढ़े। इसके लिए आपको काफी सर्तकता बरतने की भी आवश्यकता है।
जो लोग शाकाहरी होते है उन्हे डायबटीज के कारण कई भोजन जैसे - आलू, चावल आदि खाना मना होता है। ऐसे में उनके सामने दिक्कत आती है कि वह क्या खाएं जिससे उनकी बॉडी में सुगर लेवल न बढ़े। कई ऐसे खाद्य पदार्थ है तो सुगर लेवल को एक स्तर पर बनाएं रखते है जो कई शोध के बाद साबित भी हो चुका है। शाकाहारी भोजन में आप सब्जियां, फल और दालों को सेवन कर सकते है जो आपके शरीर को हेल्दी बनाएं रखती है और एनर्जी भी देती है।
अमेरिकन हेल्दी फूड्स ने डायबटीक मरीजों के लिए एक शाकाहारी भोजन चार्ट बनाया है। जिसमें हर प्रकार के भोजन को शामिल किया गया, जिसे खाकर मरीजों का सुगर लेवल सही बना रहेगा और उनकी बॉडी में एनर्जी भी बनी रहेगी। यह डायट चार्ट 7 दिन के लिए होता है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कम सुगर वाले खाद्य पदार्थ शामिल होते है। इस प्लान के अलावा, एक सुगर मरीज को हर दो घंटे पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी में सुगर लेवल बराबर रहता है।

पहला दिन :
नाश्ता - दलिया, सोया दूध, दालचीनी और किशमिश
लंच - हम्मस, सब्जियां और ताजा फल
डिनर : ब्राउन पास्ता, सब्जियां

दूसरा दिन :
नाश्ता : टोफू स्क्रेम्बल, गेंहू का स्प्राउट
लंच : सब्जियों का सूप और अन्न के क्रेकर्स
डिनर : ब्राउन राइस के साथ सब्जियों को सेवन

तीसरा दिन :
नाश्ता - पूरे अनाज वाले नास्ते के साथ तरबूज
लंच - सालसा सॉस के साथ बीन पास्ता, वेजी और वेगन सोर क्रीम
डिनर - अनाज वाली ब्रेड के साथ सलाद

चौथा दिन :
नाश्ता - ताजे फलों के साथ अनाज वाले पेनकेक
लंच - ग्रील्ड वेजी सैलेड
डिनर - सब्जी का सूप, सलाद और पीटा क्रिस्प्स

पांचवा दिन :
नाश्ता - कटा हुआ सेब और सोया मिल्क
लंच - गाजर या टमाटर का सूप और बिना मक्खन का टोस्ट
डिनर - पालक और मशरूम के साथ स्पेगेटी

छठवां दिन :
नाश्ता - अनाज वाला सेरेल्स, मुसली और सोया मिल्क
लंच - दाल रोटी और सब्जी, सलाद
डिनर - सोया क्रम्बल्स के साथ सलाद

सातवां दिन :
नाश्ता - फ्रूटी स्मूथी,
लंच - गेहूं का सलाद और चिकपिस और वेजी
डिनर - टॉस्ड सलाद और मशरूम

डायबटीज रोगी खाएं इन्हें भी - 1) नट्स :
नट्स को डायबटीक लोग आसानी से खा सकते है, ये एनर्जी से भरपूर होते है और सुगर लेवल को भी नियंत्रित रखते है। नट्स में असंतृप्त वसा होता है जो मोटापे से बचाता है और सुगर की बीमारी में सहायक होता है।

डायबटीज रोगी खाएं इन्हें भी - 2) फाइबर वाले आहार :
अगर आप शाकाहारी है तो ऐसे भोजन को खाएं जिनमें फाइबर ज्यादा मात्रा में हो, इससे आपकी बॉडी में फाइबर बढ़ेगा, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

3) अनाज, फलियां और कम - ग्लेसेमिक इंडेक्स वाली फलियां :
साबूत अनाज के स्प्राउट, फलियां यानि बीन्स आदि के सेवन से शरीर में ताकत आती है और मजबूती मिलती है। ये वसारहित होते है जिससे बॉडी में लचीलापन आता है। इन्हे खाने से शरीर में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ती है। जिन भोजन में सुगर की मात्रा कम होती है ऐसे भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है। कम ग्लेसेमिक इंडेक्स वाली फलियां बॉडी को शक्ति प्रदान करती है।



Click it and Unblock the Notifications
