Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या बर्फ से कैलोरी बर्न होती है?
क्या आपको आइसक्रीम से प्यार है? और क्या यह ख्वाहिश करते हैं कि काश आइसक्रीम खाने से वजन न बढ़ता? अगर हां, तो आप खुश हो सकते हैं। आप अपने पसंदीदा चॉकलेट चिप खाकर भी स्लिम रह सकते हैं। आइसक्रीम में कैलोरी बर्न करने की अद्भुत क्षमता होती है और रिसर्च में चौंका देने वाले परिणाम आए हैं। अगर आप अपनी कमर की बढ़ती साइज से परेशान हैं तो चॉकलेट खाना मत छोड़ें।
कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि आइसक्रीम सबसे हेल्दी फूड हैं। हालांकि लोगों की सोच के उलट यह नुकसानदायक भी नहीं है। अगर कोई आप से यह कहे कि आप आइसक्रीम हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ दें, तो आप उनकी बात को अनसुना कर दें। नए रिसर्च से पता चला है कि वजन कम करने में आइसक्रीम काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि किस तरह आइसक्रीम वजन कम करने में मददगार साबित होता है? आइए हम आपको आइसक्रीम के एक्सट्रा फैट बर्न करने की क्षमता के बारे में बताते हैं।

वजन कम कराने वाले विशेषज्ञ क्या कहते हैं
विशेषज्ञों अब आइस-डाइट की सलाह देते हैं और कहते हैं कि इससे एक्सट्रा फैट बर्न होते हैं। एक महीने के अंदर आपका पसंदीदा पुराना जींस आपको फिर से फिट होने लगेगा। कितनी मजेदार बात है न कि आप बर्फ खाकर अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। कुछ विशेषज्ञ तो पूरी तरह से आइस-डाइट की ही सलाह देते हें। तो देर किस बात की, बर्फ के जरिए आप कैलोरी बर्न कर सभी को हैरत में डाल दें।
क्या होता है जब आप आइसक्रीम को अलविदा कह देते हैं
आइसक्रीम आपका पसंदीदा हो सकता है और याद रहे कि इससे कमर की साइज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिर भी अगर आप आइसक्रीम खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं तो इससे शरीर पर कुछ नाकारात्मक असर पड़ सकता है। हो सकता है कई बार आइसक्रीम से जल्दी वजन कम न हो, पर वजन कम करने में यह बड़ा प्रभाव डालता है। अगर आप इसे पूरी तरह से छोड़ देंगे तो आपको इसे खाने की और ज्यादा इच्छा होगी। साथ ही आपको ऐसा भी लगेगा कि वजन कम करना आपके लिए एक कठोर सजा बन गया है। इससे आपकी वजन कम करने की योजना विफल भी हो सकती है। अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो फिर आप आइसक्रीम को पूरी तरह से न छोड़ें।
बर्फ से करें कैलोरी बर्न
आहार विशेषज्ञ भी बर्फ से कैलोरी बर्न करने की सलाह देते हैं। यह आसान होने के साथ-साथ सबसे अच्छा भी है। भले ही बर्फ से वजन में कोई आश्चर्यजनक बदलाव न आए, पर कुछ कैलोरी तो जरूर कम हो जाएगी। बर्फ खाने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करने लगता है। शरीर की कुछ ऊर्जा आपके द्वारा खाए गए बर्फ को गर्म करने में खर्च होगी। यह एक तरीका है जिससे आप कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। बर्फ से आप कैलोरी को बड़ी आसानी से बर्न कर सकते हैं, भले ही आपका वजन तेजी से कम हो या नहीं। ऐसा नहीं है बर्फ का सेवन करना ही कैलोरी बर्न करने का एकमात्र रास्ता है। कुछ का तो यह भी कहना है कि आइस वॉटर से भी कैलोरी बर्न होती है।
सादे आइसक्रीम का सेवन करें
आइसक्रीम में मेवा और दूसरी फैटी चीजें भी मौजूद रहती हैं। इससे डाइट मेनटेन करना मुश्किल हो जाता है। आधा कप मेवा वाले आइसक्रीम में करीब 250 ग्राम कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो सादे आइसक्रीम का सेवन करें। डाइट प्लान में एक चीज बेहद अहम होती है- आप रोज कितनी कैलोरी ले रहे हैं और कितनी कैलोरी हर दिन बर्न कर रहे हैं। अगर आप इन दोनों के बीच संतुलन रखने में कामयाब रहते हैं तो वजन कम करना बहुत आसान हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
