Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ड्राइविंग करते समय दूर रहिये बैक पेन से
कार या बाइक से ड्राइविंग करना आज कल की जरुरत बन चुकी है। घंटो एक ही सीट पर समय बिताने से न केवल ड्राइवर बल्कि उसके पीछे बैठी सवारी को भी कमर दर्द, कंधे का दर्द और घुटनों का दर्द झेलना पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि थोड़ी सावधानियां बरत कर ऐसे पीठ दर्द से बच सकते हैं।
यदि आपका ऑफिस बहुत दूर है तो अच्छा होगा कि रास्ते में कुछ देर कार रोक कर टहल लें, इससे आपको दोबारा घंटों तक ड्राइव करने में आसानी रहेगी । तो दोस्तों पीठ दर्द के लिये रोज रोज दवाई लेने से अच्छा होगा कि आप कार चलाते समय कुछ सावधानियां बरतें।

दर्द से कैसे पायें निजात:
- ड्राइविंग के दौरान अपना पोस्चर सही रखें और समय-समय पर अपनी पोज़ीशन बदलते रहें।
- अपने आहार में कैल्शियम और विटामिन डी लें साथ ही नियमित रूप से व्यायाम भी करें।
- अपनी सीट को थोड़ा आगे रखें, जिससे पैरों पर अतिरिक्त खिंचाव ना पड़े।
- अपनी सीट को उतना ऊपर करें जितना आसानी से रोड दिख सके।
- अपने घुटनों पर प्रेशर आने से रोकें।
- शोधों से ऐसा पता चला है कि आपकी सीट की स्थिति लगभग 100 से 110 डिग्री के बीच होनी चाहिए।
- लगातार घंटों कार या बाइक चलाने से बचें। अगर आपके लिए लंबी ड्राइव आवश्यक है, तो बीच-बीच में रूककर अपनी टागों और हाथों को स्ट्रैच करना ना भूलें।
ऐसे दर्द सामान्य होते हैं और तात्कालिक आराम के लिए आप गुनगुने पानी से नहा सकते हैं, दर्दनिवारक दवाएं ले सकते हैं, आराम कर सकते हैं, लेकिन अगर यह दर्द बहुत तीव्र है तो चिकित्सक को ज़रूर दिखायें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
