Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शरीर दर्द को कम करने वाले भोजन
शरीर में कहीं न कहीं दर्द, हर किसी को होता है। 5 में से 2 लोगों को पुराना दर्द भी सताता है। अगर आपको शरीर में कमर में दर्द, जोड़ो में दर्द और मांसपेशियों में दर्द है तो आप अपने शरीर पर ध्यान दें। कई बार सही भोजन का न मिलना भी पुराने दर्द का कारण बनता है। कई प्रकार के फूड ऐसे होते है जो आपको पुराने दर्द से राहत दिलाते है। इन फूड को खाने से आपको दर्द और तनाव में राहत मिलती है।
यहां 10 ऐसे भोजन के बारे में बताया जा रहा है जिन्हे खाने से आपको दर्द में आराम मिलेगा।

1) चेरी :
चेरी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसके कारण इसके सेवन से दर्द में राहत मिलती है। अगर हर दिन आप 45 चेरी तक खा लेते है तो आपको दर्द से तुंरत निजात मिल जाएगी। इसमें पाएं जाने एन्जाइम, शरीर को दुरूस्त बनाएं रखते है।

2) अदरक :
अदकर, दर्द को दूर भगाने का बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से सिरदर्द और थकान में राहत मिलती है। इसे आप चाय में या पुलाव में डालकर खा सकते है। सब्जी बनाते समय भी इसे मसाले के साथ पीसकर यूज कर सकते है। हर दिन इसे थोड़ा सा खाने से खांसी और सर्दी से भी राहत मिलती है।

3) समुद्री भोजन
समुद्री भोजन में ओमेगा 3 बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जिससे शरीर को ताकत मिलती है और दर्द से भी निजात मिल जाता है। समुद्री भोजन से नर्व सिस्टम भी अच्छा चलता है। अगर शरीर में कहीं भी चोट वाला दर्द परेशान करता है तो समुद्री भोजन कुछ समय तक खाएं, अवश्य आराम मिलेगा। कई बार वैद्य भी पहले जमाने में मछली के तेल की गोलियां बनाकर देते थे ताकि दर्द से राहत मिले। वैसे अगर आप मछली के तेल को भी दर्द होने वाली जगह पर लगाएं तो आराम मिलेगा।

4) हल्दी :
यह पुरानी बात है कि हल्दी का सेवन घाव भर देता है और दर्द को कम करता है। अगर शरीर में कहीं भी दर्द काफी लम्बे समय से हो रहा हो, तो आप दूध में हल्दी मिलाकर पिएं, इससे आराम मिलता है। चोट, मोच, सूजन, दर्द और घाव में हल्दी बेहद आरामदायक होती है।

5) कॉफी :
कॉफी में चेरी की तुलना में अधिक ऑक्सीडेंट होते है, यह एक अच्छी दर्द निवारक भी होती है। इसके सेवन से माइग्रेन का दर्द भी दूर भाग जाता है। अगर कभी भी भयानक सिरदर्द हो रहा हो, तो आप तुंरत कॉफी पिएं, इससे राहत मिलेगी। हैंगओवर होने पर भी कॉफी का सेवन अच्छा रहता है।

6) दही :
अगर पेट में दर्द हो, तो दही का सेवन करें। एसिडिटी होने पर भी दही का सेवन आराम दिलाता है। दही को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।

7) पुदीना :
पुदीना सिर्फ सांसों को ताजगी ही नहीं देता है बल्कि इसे खाने से बॉडी का दर्द भी दूर भागता है। इसके सेवन से मांसपेशियों में भी मजबूती आती है। इसके रस के सेवन से दर्द में आराम मिलता है।

8) तीखी मिर्च :
तीखी मिर्च सिर्फ आंखों में पानी लाने का काम नहीं करती है बल्कि इसे खाने से शरीर में होने वाला दर्द भी दूर भागता है। तीखी मिर्च, गठिया के दर्द में सहायक होता है। हर दिन तीखी मिर्च का थोड़ा सा सेवन करना चाहिए, जिससे आपका शरीर दर्द रहित हो।

9) ग्रीन टी :
ग्रीन टी के बारे में हम सभी को पता होता है कि इसके सेवन से वजन कम होता है लेकिन अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाएं तो शरीर से पुराना दर्द भी दूर हो जाता है। ग्रीन टी में एंटी - इंफ्लामेंटरी एलीमेंट होते है जो शरीर में आने वाली सूजन को भी दूर कर देते है। हर दिन एक कप ग्रीन टी पीने से काफी आराम मिलता है।

10) जैतून का तेल :
जैतून तेल को खाने में शामिल करने से और लगाने में दर्द में राहत मिलती है। आप इसे सलाद में भी डाल सकते है या फिर स्टिर फ्राई फूड को भी इस ऑयल में बनाकर खाते है।



Click it and Unblock the Notifications
