Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नारियल के दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
नारियल का तेल सुगंध प्रदान करने के अलावा आपके बालों को बादलों के समान नरम बनाता है। इसका एक प्रमुख गुण यह है कि यह नमी प्रदान करता है। रासायनिक रूप से सीधे किये गए बालों और प्राकृतिक बालों को बढ़ने के लिए और मज़बूत बनाने के लिए नमी की आवश्यकता होती है।
नारियल का तेल बालों के अंदर प्रवेश करता है और प्रत्येक बाल को अंदर से बाहर की ओर सुधारता है जो यह बालों की संरचना के समान ही होता है। शैंपू करने से पहले इसका उपयोग तेल के उपचार के रूप में करें। जार में से कुछ तेल लें और उसे समान रूप से बालों की जड़ों पर लगाएं तथा एक घंटे बाद धो लें।
आपके बाल निश्चित रूप से आपको धन्यवाद देंगे क्योंकि वे ऐसे नरम और चमकदार हो जायेंगे जैसे पहले कभी नहीं थे। नारियल तेल खुजली और त्वचा की छोटी मोटी परेशानियों जैसे रूसी और जुओं से राहत दिलाता है।
अपने हाथ में थोडा सा तेल लेकर रोज़ पांच मिनिट मालिश करें। निश्चित रूप से आपके सिर की त्वचा में सुधार होगा।
नारियल का तेल न सिर्फ नमी प्रदान करता है बल्कि परेशान करने वाले रोगों को दूर करता है। यह एक सिद्ध फंगस नाशक और जीवाणुरोधी भी है। केवल यही एक तेल है जिसमें लोरिक, कैप्रेलिक और कैप्रिक एसिड होते हैं जो फंगस से संबंधित बीमारियों से आराम दिलाने में सहायक होते हैं।

1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
ग्लूकोज़ की असहनीयता के कारण आपके शरीर में मैंगनीज़ की कमी हो सकती है। नारियल का दूध मैंगनीज़ का उत्तम स्त्रोत है। साबुत अनाज, फलियाँ और बादाम आदि मैंगनीज़ के उत्तम स्त्रोत हैं।

2. त्वचा और रक्त वाहिकाओं को लचीला और मुलायम रखता है
शरीर के अधिकाँश कार्यों के लिए कॉपर (तांबा) बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। तांबा और विटामिन सी त्वचा और रक्त वाहिकाओं को लचीला और मुलायम रखते हैं।


3. हड्डियों को मज़बूत बनाने में सहायक:
नारियल के दूध में कैल्शियम नहीं होता बल्कि इसमें फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है। शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए फॉस्फोरस एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह आवश्यक है कि कैल्शियम के साथ फॉस्फोरस भी लिया जाए, विशेष रूप से हड्डियों के नुकसान को रोकने के लिए, क्योंकि यह शरीर को फॉस्फेट प्रदान करता है।

4. एनीमिया को रोकने में सहायक:
सम्पूर्ण विश्व के लोगों में लौह तत्व की कमी एक सामान्य कमी है। शरीर में लौह तत्व की कमी के कारण शरीर का हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ता है, जिसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है जिसके कारण एनीमिया होता है । नारियल के दूध का एक कप शरीर के लिए दैनिक रूप से आवश्यक लौह तत्व की एक चौथाई मात्रा को पूरा करता है।

5. मांसपेशियों और नसों को आराम देता है:
जब भी आप मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द महसूस करते हैं तो खाने के साथ थोडा नारियल के दूध का सेवन करें। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम होता है और आपको समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मैग्नीशियम का एक कार्य यह है कि यह कई तंत्रिका कोशिकाओं में अवरोधी द्वार का कार्य करता है।

6.वज़न को नियंत्रित करने में सहायक:
यह उन लोगों के लिए अच्छा समाचार हो सकता है जो वज़न कम करने का प्रयत्न कर रहे हैं। नारियल के दूध में फाइबर आहार की उच्च सांद्रता होने कारण आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है।

7. जोड़ों में सूजन के खतरे को कम करता है
सेलेनियम एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट (ऑक्सीकरण रोधी) है। यह मुक्त कणों को नियंत्रित करता है और इस प्रकार ऑर्थराइटिस (गठिया) के लक्षणों से राहत दिलाता है। ऐसा देखा गया है कि वे लोग जिनमें सेलेनियम का स्तर कम होता है वे संधिवात से ग्रसित हो सकते हैं।

8.उच्च रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) को कम करने में सहायक:
वे लोग जो अपने उच्च रक्तचाप के बारे में चिंतित रहते हैं यदि वे पौटेशियम युक्त आहार लें तो उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पौटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

9. स्वस्थ प्रतिरक्षा तंत्र बनाए रखने में सहायक:
नारियल का दूध प्रतिरक्षा तंत्र को स्वस्थ बनाता है और इस प्रकार सर्दी और खांसी से शरीर की रक्षा करता है। यह शरीर को विटामिन सी की आपूर्ति करता है जो प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाता है।

प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ बनाना
10. प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ बनाना:
प्रोस्टेट ग्रंथि के स्वास्थ्य को बढ़ने में जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राथमिक अध्ययन से यह पता चलता है कि यह कैंसर कोशिकाओं की गतिविधियों को धीमा करता है।
10. प्रोस्टेट ग्रंथि को स्वस्थ बनाना:प्रोस्टेट ग्रंथि के स्वास्थ्य को बढ़ने में जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राथमिक अध्ययन से यह पता चलता है कि यह कैंसर कोशिकाओं की गतिविधियों को धीमा करता है।



Click it and Unblock the Notifications