Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सेहत के लिए कैसा है मक्खन
कई लोगों का मानना है कि बटर में कैलोरिज काफी ज्यादा होती है और रेगुलर यदि ब्रेड बटर लिया जाय तो इससे वजन बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बटर बढ़ने वाले बच्चों के लिये फायदेमंद होती है। यदि इसे बड़े लोग भी कम मात्रा में खाएं तो यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें तमाम जरूरी विटामिंस और एंटीआक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा गाजर के बाद बटर ही एक ऐसी चीज है जिसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
पीले बटर की अपेक्षा सफेद बटर में कम कैलोरीज होता है। यदि इसकी कम मात्रा ली जाय तो यह फायदेमंद होता है। जिन लोगों को लीवर संबंधी समस्या होती है, उनके लिए बटर में पका खाना सुपाच्य होता है। घर में बना मक्खन यलो मक्खन की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है। क्योंकि यह दूध से सीधे निकाला जाता है। आइये जानते हैं बटर यानी की मक्खन के सेहतभरे गुणों के बारे में-

बटर खा कर मूड बने मस्त
इसमें सेलीनियम भी होता है जो कि नर्वस सिस्टम को खुशी पहुंचाता है। तभी तो सूप के एक कटोरे में बडे़ से मक्खन का टुकड़ा आपको खुश कर देता है।

थायरायड के लिये अच्छा
इसमें खूब सारा विटामिन ए होता है जो कि थायरायड गंथी के काम-काज के लिये अच्छा होता है। तो अगर आप बटर को उसमें मौजूद चर्बी की वजह से नहीं खाते तो आपका वजन थायरायड के काम करने की वजह से बढ सकता है।

बच्चों के दिमागी विकास के लिये
इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल और वसा बच्चों के दिमागी विकास के लिये अच्छा माना जाता है। बच्चों की आंखों की रौशनी बनी रहे इसलिये उन्हें दूध और मक्खन खिलाना चाहिये।

एनर्जी बढाए
इसको खा कर तुरंत एनर्जी मिल जाती है। बटर बाद में जा कर फैट में परिवर्तित हो जाता है जो कि जरुरत पड़ने पर एनर्जी का रूप लेता है।

एंटीऑक्सीडेंट
इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने की वजह से यह कैंसर या ट्यूमर से रक्षा करता है। इसके अलावा यह त्वचा की फ्री रैडिकल्स से सुरक्षा करते हैं, तभी तो शिया बटर को एंटी एजिंग क्रीम के लिये प्रयोग किया जाता है।

त्वचा में चमक लाए
बटर चेहरे को कोमल बनाता है। कोकोआ बटर या शिया बटर को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

नींद लाए अच्छी
बटर में सिलीनियम होता है जो कि अच्छी नींद लाने के लिये कारगर है।

प्रजनन क्षमता बढाए
यह महिलाओं तथा पुरुषों दोनों में ही प्रजनन क्षमता बढाने के लिये जाना जाता है। यह शरीर में गर्मी बढाता है तथा मेल और फीमेल हार्मोन को बढाने का कार्य करता है।

विटामिन डी का भंडार
हमारे शरीर में कैल्शियम को सोखने के लिये विटामिन डी की जरुरत होती है। बटर में विटामिन डी पाया जाता है, तो इसे नाश्ते में खाना बिल्कुल न भलें।



Click it and Unblock the Notifications
