Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानिये पानी पीने का फायदा
पानी के बारे में वैसे तो ज्यादा कहने की जरुरत नहीं है क्योंकि पानी जीवन का सबसे बड़ा आधार है। एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में औसतन 35 से 40 लीटर पानी हमेशा बना रहता है। जिस प्रकार नहाने से शरीर के बाहर की सफाई होती है, ठीक उसी प्रकार पानी पीने से शरीर के अंदर की सफाई होती है। एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है।
पानी ज्यादा पीने से कोई हानि नहीं होती, मगर कम पानी पीने से शरीर नुकसान पहुंचता है। ठीक मात्रा में पानी पीने से कभी पथरी नहीं होती। इन दिनों बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है तो ऐसे में हमारे शरीर का सारा पानी किसी न किसी रास्ते बाहर निकल जाता है। अगर हम पानी नहीं पियेगें तो शरीर में पानी की कमी हो जाएगी जिससे चक्कर आने लगेगा और ब्लड प्रेशर लो हो जाएगा। आइये जानते हैं कि हमें पानी पीना क्यूं जरुरी है।

एनर्जी दे
पानी में न्यूट्रियंट्स होते हैं जो शरीर से गंदगी को साफ करते हैं। इसलिये खुद को हाइड्रेट रखने के लिये खूब पानी पियें।

गंदगी को बाहर निकाले
हर दिन हम न जाने कितनी गंदगी से रूबरू होते हैं। कभी प्रदूषण तो कभी अनहेल्दी खाना आदि। पानी इन सब गंदगियों को शरीर से बाहर निकालता है।

शरीर का तापमान बनाए रखे
पानी हमें गर्मी से बचाता है। अगर आप जरुरत के हिसाब से पानी नहीं पियेगे तो आपके शरीर का तापमान घातक तरह से बढ सकता है।

शरीर का मेटाबॉलिज्म बढाए
सही तरह से पानी न पीने से शरीर की काम करने की गति घट जाती है, वह थक जाता है और उसका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है।

मासपेशियों की ऐठन रोके
हमारे मसापेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। तो अगर आप जरुरत के हिसाब से पानी नहीं पियेगें तो आपकी मासपेशियों में ऐठन शुरु हो जाएगी।

नियमित पेट साफ करे
अगर आपके शरीर में पानी नहीं है तो आपको कब्ज होने की समस्या पैदा हो सकती है।

त्वचा दमकाए
पानी, त्वचा से पिंपल, दाग और एक्ने को हटाता है, जिससे त्वचा एकदम साफ और चमकदार बन जाती है।

एसिडिटी हटाए
भोजन को पचाने के लिये हमारा पेट एंजाइम का उत्पादन करता है, जो कि एसिडिक होते हैं। इसलिये जब तक कि आप ठीक प्रकार से पानी नहीं पियेगें तब तक आपका पेट ठीक नहीं रहेगा और पेट में एसिड बनता रहेगा।

दिमाग को चलाए रखता है
हमारा दिमाग 90 प्रतिशत पानी से बना है, अगर आप पानी ठीक प्रकार से नहीं पियेगें तो आंखों के नीचे अंधेरा छा जाएगा ओर सिर दर्द होगा।

जोड़ों के लिये
अगर आपके जोड़ बहुत ही नाजुक हैं जैसे किसी मशीन के ज्वाइंट होते हैं। तो आपको लुब्रिकेट की जरुरत पडे़गी जिससे कभी आपको मोंच न आए या फिर जोड़ दर्द न हो। पानी जोड़ों को चिकना बनाता है जो काम करने में सहायता देता है।

मोटापा घटाए
पानी पेट को भर देता है और मैटाबॉलिक रेट को बढाता है। इसलिये सुबह उठते ही खूब सारा पानी पेट कर के पी लेना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
