Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
टूना मछली खाने के स्वास्थ्य फायदे
टूना एक ऐसी मछली है जिसे आपको अपनी डाइट में जरुर शामिल करनी चाहिये। यह एक हाई क्वालिटी प्रोटीन वाली मछली है जिसमें बहुत ही कम वसा होता है। सफ़ेद मांस वाली अधिकांश मछलियों के विपरीत, टूना की मांसपेशियों के उत्तकों का रंग गुलाबी से ले कर गहरा लाल होता है।
यह मछली काफी पौष्टिक होती है क्योंकि इसमें पोटैशियम, सेलीनियम और मैगनीशियम पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है, जो कि शरीर के लिये विषेशकर जरुरी होता है।
टूना मछली स्वास्थ्य के लिये कई तरह से आवशयक है। यह अवसाद के लक्षणों को खत्म करती है, हृदय की रक्षा करती है, दिमाग को बढ़ाती है और जोड़ों के दर्द को कम करती है। आइये और जानते हैं टूना मछली के स्वास्थ्य लाभ के बारे में-

टूना मछली खाने के फायदे
1. कैंसर से बचाए- टूना में विटामिन ई और सीलियम पाया जाता है जो कि पेट के कैसर से बचाता है। ओमेगा 3 ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।
2. आंखों की रक्षा- ज्यादा देर कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से आंखे ड्राई हो जाती हैं, तो इसको रोकने के लिये टूना फिश काफी लाभकारी होती है।
3. वजन घटाए- अगर आपको वेट कंट्रोल करना हो तो टूना मछली का सेवन करना शुरु कर दें। इसमें कुल मिला कर 110 कैलोरी होती है।
4. शरीर की अंदर से सफाई- टूना मछली में सेलीनियम नामक जरुरी तत्व होते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट का निर्माण करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट लीवर को स्वस्थ्य रखने में बहुत लाभकारी होते हैं। लीवर शरीर से गंदगी को साफ करता है।
5. हृदय स्वास्थ्य - दिल की बीमारी को दूर रखने वाली टूना फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि खून की धमनियों को जाम होने से रोकता है। इसके साथ इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल की भी परेशानी नहीं होती।
6. दिमाग बढ़ाए- टूना मछली खाने से ब्रेन को खून की सप्लाई मिलती रहेगी और आपको कभी एल्जाइमर की बीमारी नहीं होगी। इसे अपने बच्चों को भी खिलाएं, इससे उनका दिमाग बढे़गा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications