Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जिन्दगी में बढाइये कुछ और साल
इस साल को अमर बनाने के लिये दुनिया भर में तमाम शोध जारी हैं लेकिन आप इन आसान से उपायों को अपना कर अपनी जिंदगी में कुछ साल बढा सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप अपनी जिंदगी बढा सकते हैं, ये तरीके थोड़े अजीब जरुर हैं लेकिन बड़े काम के हैं। उदाहरण के तौर पर नियमित रूप से टमाटर खाना। टमाटर में लाइकोपिन पाया जाता है और खून में इसकी अच्छी मात्रा में मौजूदगी हार्ट अटैक से बचाती है, साथ ही कैंसर की आशंका को भी काफी हद तक कम कर देती है।
इसी तरह से और भी उदाहरण हैं, जिससे आप अपनी लाईफ को और भी ज्यादा बढा सकते हैं। जैसे वक्त पर सोना भी आपकी उम्र बढा सकता है। एक आदमी को करीब सात घंटे सोना चाहिये। जो लोग 6 घंटे या इससे कम सोते हैं, उनकी उम्र कम ही होती है। पर्याप्त सोने से न केवल दिमाग तेज रहता है बल्कि डिमेंशिया कि आशंका भी कम हो जाती है। जब आप छह घंटे या इससे भी कम सोते हैं तो उम्र चार से सात साल तक घट जाती है।

जिन्दगी में बढाइये कुछ और साल
ज्यादा खड़े रहें
जब भी आप कुछ पढे़ं या टीवी देखें तो कोशिश करें कि बैठने की बजाय खड़े हो कर उसे पढे़ं या देखें। आप खड़े रह कर जितना काम करेगें, आपकी उम्र उतनी ही बढे़गी। हालांकि नींद लेने के लिये लेटना जरुरी है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई शाधकर्ताओं ने पाया है कि घंटे भर आराम तलबी से लेटने पर एक शख्स कि जिंदगी से 21 मिनट कम हो जाते हैं।
दोस्त बनाएं
जिन लोगों के जितने ज्यादा दोस्त होते हैं, वह उन लोगों कि तुलना में ज्यादा उम्र पाते हैं। जिनके इक्का-दुक्का दोस्त होते हैं, उनके लिये अकेला रहना उतना ही नुकसानदायक है, जितना हर रोज 15 सिगरेट पीना।
यात्रा करें
जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं, तो आपके दिमाग को विकसित होने का मौका मिलता है। नई-नई जगह देखने से हिप्पोकेम्पस में नए न्यूरोन्स विकसित होते हैं। हिप्पोकेम्पस दिमाग का वह हिस्सा है जो सीखने और याददाश्त से संबंधित होता है।
वाहन कम चलाएं
जब आप वाहन कम चलाएंगे तो वायु प्रदूषण कम फैलेगा और लोगों की उम्र अपने आप ही बढ जाएगी। इसके अलावा अगर आप कार या वाहन कम चलाएंगे तो आपके साथ दुर्घटना की आशंका भी उतनी ही कम हो जाएगी।
ग्रीन टी पीएं
40, 500 जापानियों पर हुए शोध में पता चला है कि जो लोग पांच या उससे ज्यादा कप ग्रीन टी रोज पीते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्लैक टी भी काफी अच्छा असर दिखाती है लेकिन चाय में जब आप दूध डाल देते हैं तो उसका फायदा गायब हो जाता है। लंबी उम्र पाने के लिये काली, ग्रीन, लैमन टी या हनी टी चुनें।
व्यायाम करें
क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से हर रोज महज 15 मिनट व्यायाम करने से आप अपनी उम्र तीन साल तब बढा सकते हैं। वहीं जो लोग नियमित रूप से हर रोज 30 मिनट व्यायाम करते हैं, उनकी उम्र चार साल तक बढ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
