Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
लव हार्मोन बढ़ाने के असरदार तरीके
हमारे दिमाग में प्राकृतिक रूप से डोपामाइन का उत्पादन होता है, यह हार्मोन हमें खुशी महसूस करवाता है। डोपामाइन यानी की लव हार्मोन का एहसास तभी होता है जब आप सेक्स कर रहे होते हैं या फिर कोई मन पसंद काम कर रहे हों। दूसरी ओर पर्याप्त डोपामाइन के बिना, आप सुस्त, उदास और जीवन के प्रति अरूचि महसूस करने लगेंगे।
वेलेंटाइन डे कुछ ही दिनों में आने वाला है तो बिना प्यार-मुहब्बत के आपका वेलेंटाइन बिल्कुल ही बेकार है। तो दोस्तो अपनी ब्रेन की केमेस्ट्री को समझिये और कुछ ऐसा कीजिये कि आपकी प्रेमिका आपके अंदर के नए बदलाव को देख कर खुश हो जाए। डोपामाइन को बढ़ाने के कई सारे तरीके हैं जैसे, रोज एक्सरसाइज, पूरी नींद लेना, सप्पलीमेंट का सेवन आदि करने से आपको जरुर फायदा होगा।
क्या आप जानते हैं कि भोजन में प्रयोग किये जाने वाले मसाले ना केवल स्वाद बढाने के ही काम आते हैं, बल्कि इनको खा कर आपके प्यार का परवान ऊंचाई तक चढ़ जाता है। जी हां, ऐसे मसाले जो कामोत्तेजक मसालों के रूप में जाने जाते हैं, इनको खा कर आपकी यौन इच्छा बढ़ सकती है। तो आइये दोस्तों जानते हैं कि वेलेंटाइन डे के लिये अपना लव होर्मोन या कहें डोपामाइन को कैसे बढ़ाया जाए।

रेगुलर व्यायाम करें
व्यायाम से रक्त कैल्शियम बढ़ता है जो कि दिमाग में डोपामाइन का तेज उत्पादन करता है। कोशिश करें कि रोज 30 से 60 मिनट तक घूमना, तैराकी, या जॉगिंग करने जरुर जाएं।

केसर खाइये
पुराने जमाने से ही लोग केसर को प्यार की भावना जगाने के लिये प्रयोग करते आ रहे हैं। तभी तो शादी की पहली रात को केसर वाला दूध कपल्स को पिलाया जाता है।

हल्दी
शादी के पहले शादी करने वाले जोड़ो को हल्दी का पेस्ट लगाया जाता है क्योंकि इससे सेक्जुअल डिजायर पैदा होती है।

एंटीऑक्सीडेंट
डोपामाइन बहुत आसानी के साथ नष्ट हो जाता है और एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क कोशिका को फ्री रैडिक्ल से बचाता है क्योंकि यही मस्तिष्क कोशिकाएं डोपामाइन का उत्पादन करती हैं। कई फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जैसे, विटामिन सी वाले फल, विटामिन ई वाली सब्जियां और फल तथा हरी और नारंगी सब्जियां और फल आदि।

दिमाग के कार्य को रोकने वाले खाघ पदाथ ना खाएं
इस तरह के खाघ पदार्थों में पैकेट और डिब्बा बंद फूड, मैदा, कोलेस्ट्रॉल, कैफीन, जमी चर्बी और शक्कर आते हैं।

नींद पूरी कीजिये
सोते समय दिमाग बहुत कम डोपामाइन का प्रयोग करता है तो लव हार्मोन को प्राकृतिक रूप से और ज्यादा पैदा करने के लिये रोज अपनी 8 घंटे की नींद पूरी कीजिये।

ओमेगा 3 फैटी एसिड
ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग से पैदा होने वाले लव हार्मोन को तेजी से उत्पादन करने में मदद करता है। यदि आपने नियमित रूप से ओमेगा 3 अपने अहार में शामिल नहीं किया तो आप डिप्रेशन के शिकार बन जाएंगे। ओमेगा 3 पाने के लिये आपको मछली, साबुत अनाज और ब्रेड आदि का सेवन करना चाहिये।

ग्रीन टी पीजिये
अपनी डाइट में रोज दो कप ग्रीन टी शामिल कीजिये। कई रिसर्च के मुताबिक ग्रीन टी आपके लव हार्मोन का लेवल कई गुना बढ़ा सकती है।

केला
ना केवल केला बल्कि बहुत ज्यादा पका हुआ केला जिस पर काले और भूरे दाग पडे़ हों, खाने से डोपामाइन का लेवल बढ़ता है।

डार्क चाकलेट खाइये
अपनी फ्रिज में हमेशा एक डार्क चॉकलेट रखा करें क्योंकि चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मस्तिष्क से लव हार्मोन के रिसाव को बढवाते हैं। आम तौर पर डार्क चाकलेट सेक्स की इच्छा को बढाता है।



Click it and Unblock the Notifications
