Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या तनाव भगाने का सबसे अच्छा तरीका है स्नैकिंग?
इन दिनों हर किसी की जिन्दगी में तनाव एक हिस्सा बन चुका है। तनाव, कई बीमारियों की जड़ होता है। तनाव होने से मानसिक और शारीरिक दिक्कतें पैदा हो जाती है। ज्यादा वर्कलोड, अस्त - व्यस्त जिन्दगी और अनहेल्दी फूड खाने से भी तनाव बढ़ता है। तनाव होने के कई प्रमुख कारण होते है जिनमें से हाइपरटेंशन, मानसिक या शारीरिक विकलांगता और भावनात्मक रूप से टूट जाना भी होता है। वर्तमान में हर उम्र के लोगों के बीच तनाव एक भारी समस्या बनता जा रहा है, इसके बारे में जानना और दूर भगाना, दोनों ही आवश्यक है।
लोग तनाव दूर करने के लिए कई काम करते है, कोई खाना बनाता है, कोई चिल्लाता है, कोई खाता है या फिर कोई मूवी देखता है। ऐसा कहा जाता है जब भी आपको किसी बात का बुरा लगे या फिर कुछ समझ में न आएं तो कुछ हल्का - फुल्का खा लें। खासकर मीठे स्नैक्स सबसे ज्यादा फायदेमंद होते है। कुछ लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते है, लेकिन यह प्रुफ हो चुका है। वैसे इस बात के कुछ लॉजिकल फैक्ट है जो हम आपको बता रहे है :
1) हारमोन्स : जब भी हमारे दिमाग में तनाव होता है, उस दौरान दिमाग को खुश रखने वाले हारमोन्स स्त्रावित नहीं होते है। अगर आप कुछ स्नैक्स का सेवन करते है तो मांइड डाइवर्ट हो जाता है और आपके दिमाग व बॉडी में ऐसे हारमोन्स उत्पन्न होते है जो तनाव को दूर भगा देते है। इसके अलावा, बॉडी का एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है। इन दिनों, तनाव दूर भागने का नया फंडा है - स्वीट स्नैकिंग। अगली बार से आप जब भी खुद को स्ट्रेसइन फील करें तो कुछ मीठा खाएं।
2) हेल्दी : कुछ हल्का - फुल्का और सुपाच्य खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है, क्योंकि इसे पाचने में बॉडी को ज्यादा वर्कआउट नहीं करना पड़ता। कुछ फूड्स हेल्दी और लाइट होते है जिन्हे आप कभी भी कहीं भी खा सकते हैं जैसे - फ्रूटस, बेरी, डार्क चॉकलेट, मिल्क प्रोडक्ट आदि। ये सभी भोजन तनाव को दूर भगाते है।
3) शांत : स्नैकिंग ही सबसे तरीका है जिससे आप अपना दिमाग शांत कर सकते है। जब भी आप कुछ खाते है तो आपका दिमाग, टेंशन से हटकर खाने पर लग जाता है दिमाग को रिलैक्स करने के लिए आप अपनी पसंद का कुछ भी खाएं। आप यह बखूबी जान लें कि दिमाग को उस पल तक आराम नहीं मिलता है, जब तक आप तनाव में रहते है। तनाव दूर करने के लिए अपनी पसंद का कुछ खाएं। स्नैकिंग आपको लाइट फील करवाएगी।
4) मेटाबोलिज्म में सुधार : अच्छा और हेल्दी खाने से तनाव के दौरान मेटाबोलिज्म में सुधार होता है और तनाव स्वत: कम होने लगता है। हेल्दी स्नैक्स, बॉडी को एनर्जी देते है और इससे मेटाबोलिज्म सिस्टम अच्छा हो जाता है। यह काफी लम्बे समय के लिए नहीं होता है लेकिन तुंरत आपको राहत मिल जाती है। इसके अलावा, अच्छा भोजन, पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। कुल मिलाकर आपके मेटाबोलिज्म को भी स्नैकिंग सुधार देता है।
5) मूड को बदल देता है : तनाव से मूड भी अपसेट हो जाता है। अगर आप मेंटली कुछ लो महसूस कर रहे है या किसी काम में मन नहीं लग रहा है तो मीठा या हल्का - फुल्का स्नैक खाएं। डार्क चॉकलेट, मूड को सबसे जल्दी अच्छा और फ्रेश बना देता है। इसके सेवन से तनाव दूर करने वाले हारमोन्स पैदा होते है। मूड बदलने से आपका व्यवहार और सोचने का तरीका, दोनों ही बदल जाते है और आप किसी भी काम को अच्छे तरीके से कर सकते है। अत: इस प्रकार आप कह सकते है कि स्नैकिंग, तनाव दूर भगाने का अच्छा तरीका है।
ये सभी कारण साफ बताते है कि स्नैकिंग, तनाव दूर भागने का सबसे आसान तरीका होता है। इसके अलावा, आप तनाव दूर करने के लिए अन्य कई काम जैसे - किताबें पढ़ना, झपकी मारना, लाइट म्यूजिक सुनना और छुट्टियों पर घूमकर आना आदि भी कर सकते है। लोगों के साथ अपनी दिक्कतों को साझा करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
उम्मीद है कि ये सभी टिप्स आपको तनाव से दूर भगाएंगे और स्वस्थ जीवन प्रदान करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
