Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पुरुषों के लिये बहुत जरुरी है ये खास फूड
स्वास्थ्य वर्धक आहार खाने की आदत कभी-कभी अलग होती है, यानी की महिलाओं को किसी खास किसम के आहार की जरुरत होती है और वहीं पर पुरुषों को भी उनके शारीरिक के अनुसार खाने की आवश्यकता होती है। ज्यादातर देखा जाता है कि पुरुषों में हृदय रोग, कोलेट्रॉल और पौरुष ग्रंथि यानी की प्रोस्टेट कैंसर की संभावना महिलाओं की तुलना में अधिक होती है।
ऐसे में खाघ पदार्थ भी लिंग देख कर खाना आवश्यक है। अगर आप अपने घर के कर्ता-धर्ता हैं और साग-सब्जी खुद ही खरीदने जाते हैं तो, अब से खुद को ध्यान में रख कर साग-सब्जी का चुनाव करें। यहां पर कुछ खाघ पदार्थों की लिस्ट दी जा रही है, जिसे ध्यान में रख कर नियमित खाये।

जामुन
रिसर्च के मुताबिक जामुन खाने से हृदय रोग का खतरा, उम्र के साथ दिमाग का कमजोर होना और टाइप 2 डायबिटीज का खात्मा होता है। यही ऐसी बीमारी हैं जो खासतौर पर पुरुषों को सबसे ज्यादा पकड़ती हैं।

पत्ता गोभी और ब्रॉक्ली
यह एक ऐसी सब्जी है जिसे हर पुरुष को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिये। इन सब्जियों को कैंसर पैदा होने वाले रसायनों को नष्ट करने के लिये जाना जाता है जो कि पुरुषों में प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर पैदा करता है।

टमाटर
इसमें लाइकोपीन होने के नाते यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है जिससे कालोरेक्टल कैंसर और हृदय रोग होने की संभावना घटती है।

अंडा
यदि आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो प्रोटीन और बायोटिन (vitamin B7) से भरा अंडा रोजाना खाइये। इसके अलावा अंडे का पीला भाग आयरन से भरा होता है।

अनार
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा अनार का रस रोज पीने से पौरुष ग्रंथि यानी की प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम होता है।

लहसुन
यह हृदय रोग को पैदा होने से बचाता है, कालेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लॉकेज का खतरा टालता है। इसके अलावा रिसर्च में बताया गया है कि प्याज और लहसुन खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा टलता है।

सालमन मछली
इसमें खूब सारा ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और ए होता है। इसको खाने से आम बीमारियां नहीं होती। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, तनाव को भगाती है और प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर को पैदा होने से रोकती है।

साबुत अनाज
यह विटामिन , मिनरल और फाइबर से भरे होते हैं, जो कि दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिये अच्छे माने जाते हैं। इसमें विटामिन बी होता है जो कि खासतौर पर पुरुषों के लिये लाभकारी माने जाते हैं। इसके अलावा विटामिन बी9 यानी की फोलेट शुक्राणुओं को स्वस्थ्य रखता है और विटामिन बी7 यानी की बायोटिन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
