Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नेचुरल ब्लड़ प्यूरीफायर्स
ब्लड़, शरीर का सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है जो पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाता है। शरीर की लगभग सभी प्रणालियां, खून के संचार पर ही निर्भर करती है। अगर शरीर में खून की कमी है या खून साफ नहीं है तो शरीर में कई रोग उत्पन्न हो जाते है। इसलिए शरीर में खून की सही और साफ मात्रा होना अतिआवश्यक है।
शुद्ध रक्त के लिए ऐसा भोजन या ऐसे खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए कि खून से सभी विषैले तत्व और अशुद्धियां निकल जाएं और रक्त साफ हो जाएं। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन, शरीर के रक्त को साफ और शुद्ध बनाते है। फल, सब्जियां, हर्ब्स, मसाले, जूस और चाय आदि से रक्त की अशुद्धियां प्राकृतिक रूप से निकल जाती है और इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ खास नेचुरल ब्लड़ प्यूरीफायर्स के बारे में : -

सेब
सेब में पेक्टिन, उच्च मात्रा में पाया जाता है, यह एक प्रकार का फाइबर होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित मात्रा में बनाएं रखता है। इसके सेवन से शरीर में धात्विक गुण पहुंचते है जो विषैले तत्वों को साफ कर देते है। यह आंत और पेट के लिए सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

एवोकाडो
एवोकोडो एक मैक्सिकन फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और रक्त वाहिकाओं में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। रक्त में किसी भी प्रकार की अशुद्धि होने पर भी एवोकाडो फायदेमंद होता है। एवोकाडों में ग्लूटाथीओन नामक पोषक तत्व होता है जो लिवर के विषैले तत्वों को दूर भगा देता है।

चुकंदर
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर डॉक्टर अक्सर चुकंदर खाने की सलाह देते है। दरअसल, चुकंदर और मायनों में भी खास होता है। इसमें ऐसे घटक होते है जो रक्त को शुद्ध करते है और लिवर को भी स्वस्थ रखते है। इसका जूस भी बहुत फायदेमंद होता है।

ब्लूबेरी
ब्लूबेरी सबसे ताकतवर हीलिंग फूड होता है, इसमें प्राकृतिक एस्प्रीन होता है जो शरीर में टूटने वाले टिश्यू को सही करता है और किसी भी बुरे प्रभाव से बचाता है। इसमें एंटीबॉयोटिक भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने से रोकता है।

वंदगोभी
वंदगोभी कई गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर वाले गुण होते है जो लिवर के क्रियान्वयन को सही बनाएं रखते है और बॉडी के हारमोन्स को भी बैलेंस रखता है। सिगरेट पीने से शरीर में पैदा होने वाले विषैले तत्व भी इसके सेवन से दूर हो जाते है।

क्रैनबेरी
क्रैनबेरी के सेवन से शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस बाहर निकल जाते है। इसके सेवन से शरीर में पेशाब सम्बंधी समस्या भी दूर हो जाती है। इसमें एंटीबॉयोटिक और एंटीवायरल सबसे ज्यादा होता है।

लहसुन
लहसुन खाने से शरीर में स्थित हानिकारक बैक्टीरिया, आंत के परजीवी और वायरस आदि बाहर निकल जाते है। यह एक प्रकार का एंटी - कैंसर भी होता है और इसमें एंटी - ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

नारंगी
नारंगी के सेवन से भी रक्त साफ हो जाता है। हर सुबह नाश्ते में नारंगी खाने से रक्त की अशुद्धियों सम्बंधित समस्या दूर हो जाती है। इसमें पेक्टिन फाइबर होते है जो कोलेस्ट्रॉल को संतुलित बनाएं रखते है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकाल देते है।

हल्दी
हल्दी एक पीले रंग का मसाला है जो भारतीय भोजन को पकाने में इस्तेमान किया जाता है। इस मसाले में सबसे ज्यादा औषधीय गुण होते है। इसके सेवन से रक्त की अशुद्धियां दूर हो जाती है। शरीर में पैदा होने वाले विषैले तत्व, हल्दी मसाले के कारण प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल जाते है।

चाय
जैसे कई तरीके की जड़ी - बूटियां रक्त को शुद्ध कर देती हैं, वैसे ही चाय का उचित मात्रा में सेवन, रक्त की अशुद्धियों को निकालकर साफ कर देता है। यह पूरी दुनिया में ब्लड़ प्यूरीफाई करने का सबसे कॉमन तरीका माना जाता है - लोग अदकर की चाय, पिपरमेंट चाय और डन्डेलिअन चाय को पीना पसंद करते है। ग्रीन टी भी ब्लड़ के लिए काफी लाभदायक होती है, इसके सेवन से रक्त की अशुद्धियां दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
