Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सेक्सी फिगर पाने के लिये प्रियंका की सलाह
प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि, "मैं जिम फ्रीक बिल्कुल भी नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे अपनी बॉडी को फिट रखने के लिये वर्क आउट करना पसंद है"। आज जहां हिरोइनों के उपर जीरा फिगर का भूत चढ़ा हुआ है वहीं पर प्रियंका को अपनी बॉडी मेंटेन और परफेक्ट फिगर पाने की होड़ है।
प्रियंका चोपड़ा को योगा करना पसंद है क्योंकि इससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिलता है और दिनभर काम करने की एनर्जी भी। प्रियंका हर उस लड़की को योगा करने की सलाह देती हैं, जो उनकी तरह फिगर पाने की चाह रखती हैं।

प्रियंका जिम में एक घंटे से ज्यादा वर्क आउट नहीं करतीं लेकिन दोस्ताना और फैशन में जब उन्हें अपना वेट कम करने के लिये बोला गया तो, उन्होंने कस के महनत की और कई किलो घटाए। योगा आसन और एब्स एक्सरसाइज ही प्रियंका के खूबसूरत फिगर का राज है।
प्रियंका बताती हैं कि उन्हें सेक्सी फिगर पाने के लिये जंक फूड और चाट आदि सब कुछ एक पल में ही छोड़ना पड़ा। एक पंजाबी कुड़ी की तरह प्रियंका खाने की बड़ी ही शौकीन हैं लेकिन अब वह केवल हेल्दी डाइट ही खाती हैं। यह घर का खाना खाती हैं और किसी भी प्रकार की डाइट नहीं फॉलो करती हैं। प्रियंका बताती हैं कि, "मैं अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढे"। इनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, हल्का सा चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल हैं।
खुद को हाइड्रेट रखने के लिये प्रियंका खूब सारा पानी और जूस पीती रहती हैं। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिये प्रियंका दिन में 10 गिलास पानी पीती हैं। प्रियंका को जब भी चॉकलेट या केक खाने का मन करता है तो, वह हफ्ते में शनिवार को खाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications