Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
स्प्राउट: प्रोटीन का उत्तम स्रोत
स्प्राउट हमेशा ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ के रूप में प्रसिद्ध रहा है। मूली, गरारी, क्लोवर, सोयाबीन और ब्रोकली (हरी फूलगोभी) जैसे स्प्राउट प्रोटीन के काफी अच्छे स्रोत माने जाते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं, जो स्वास्थ्य को भी बनाए रखते हैं। हाल के शोध में यह पाया गया कि स्प्राउट में कई बीमारियों से बचाने की भी क्षमता होती है। आइए जानते हैं कि स्प्राउट खाना शरीर के लिए किस तरह से लाभदायक है?
1. पोषक तत्व का भरमा - स्प्राउट में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा स्प्राउट आयरन, फास्फोरस, मैग्निशियम, पोटेशियम, मैगनीज और कैल्सियम जैसे खनिजों से भी परिपूर्ण होता है। स्प्राउट में आहार संबंधी फाइबर, फोलेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। अंकुरित बीज, अन्न और फलिया में इस तरह के पोषक तत्व और अधिक पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए अंकुरित होने के बाद अधिकांश बीच में विटामिन ए की मात्रा आठ गुणा बढ़ जाती है।

2. एंजाइम का बेहतरीन स्रोत- स्प्राउट में कई ऐसे एंजाइम भी पाए जाते हैं जो शरीर को फिट और स्वस्थ रखते हैं। ताजा स्प्राउट खाना बेहतर रहता है, क्योंकि आग पर पकाने से कुछ एंजाइम नष्ट हो जाते हैं।
3. प्रोटीन की उच्च मात्रा- बहुत से लोग यह नहीं जानते कि स्प्राउट में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यहां तक कि इसमें 35 प्रतिशत तक प्रोटीन हो सकता है। अपने आहार में स्प्राउट को शामिल करने से शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है।
4. पचाना आसान- स्प्राउट के बारे में एक अच्छी बात यह भी है कि यह काफी आसानी से पच जाता है। इसकी वजह यह है कि इसमें बड़ी मात्रा में एंजाइम पाए जाते हैं। जिनके पाचन तंत्र में समस्या है, उनके लिए स्प्राउट काफी फायदेमंद हो सकता है।
5. वजन कम करने में सहायक- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसमें स्प्राउट सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होता है। स्प्राउट खाने से आप बिना अतिरिक्त कैलोरी लिए पोषक तत्व ले सकते हैं।
6. स्वादिष्ट होता है - स्प्राउट न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। आप चाहें तो सलाद, सूप, मांसाहार भोजन और पास्ता को स्वादिष्ट बनाने के लिए स्प्राउट को उसमें मिला सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications