Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जंक फूड खाने की आदत से कैसे बचें?
जंक फूड ने आज स्वास्थ से भरे भोजन को थाली से हटा दिया है। लोग न जाने कितने पैसे इन पर दिन रात खर्च करते नजर आ जाते हैं। संजय गांधी स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील गुप्ता के अनुसार जंक फूड आने से पिछले दस सालों में मोटापे से ग्रस्त रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। इनमें केवल बच्चे ही नहीं बल्कि युवा वर्ग भी शामिल है। जंक फ़ूड के हानिकारक प्रभावों को बताने के लिए आपका एक जानकार शेफ़ होना आवश्यक नहीं है।
यदि आपको विकल्प दिया जाए तो यह निश्चित है कि आप किसी भी वस्तु की बजाय जंक फ़ूड ही चुनेंगे। परंतु हम यह मान लें कि यह स्वास्थ्य के लिए कोई हितकर विकल्प नहीं है। जंक फूड में अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा होती है। इसमें अधिकतर तलकर बनाए जाने वाले व्यंजनों में पिज्जा, बर्गर, फ्रैंकी, चिप्स, चॉकलेट, पेटीज मुख्य रुप से शामिल हैं।वीएलसीसी की आहर विशेषज्ञ पल्लवी केअन अनुसार बर्गर में १५०-२००, पिज्जा में ३००, शीतल पेय में २०० और पेस्ट्री, केक में करीब १२० किलो कैलोरी होती है जो आजकल लोगों पर मोटापे के रुप में हावी हो रहा है।
अगर आप भी जंक फूड के आदि हैं , तो इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। उपयुक्त चरणों का पालन करने पर आप अपनी जंक फ़ूड की आदत को आश्चर्यजनक रूप से कम करने में कामयाब होंगे। यहाँ कुछ चरण दिए गए हैं जिनके द्वारा आप जंक फ़ूड की लत से छुटकारा पा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा है।

आपके पास कारण हो
जंक फ़ूड की लत को छुडाने के लिए पहला कदम यह है कि आप अपने स्वास्थ्य पर होने वाले इसके हानिकारक प्रभावों को स्वीकार करें एवं ऐसा व्यक्तिगत कारण खोजें जो आपको इससे दूर रहने में सहायता कर सके। इसे छोड़ने के लिए आपके पास क्या कारण है? क्या आप उच्च रक्तचाप से परेशान हैं? बढ़ता मोटापा? बढ़ती हुई कमर? एक बार आपको जा उपयुक्त कारण मिल जाएगा तो आप में स्वयं ही इतनी इच्छाशक्ति उत्पन्न हो जाएगी जो आपको जंक फ़ूड से दूर रखने में सहायता करेगी।

योजना बनाएं
एक योजना बनाएं जिसमें आप स्वास्थ्य के लिए हितकर ऐसे भोजन को सम्मिलित करें जो आपको खाना पसंद हो। घर पर बना हुआ खाना खाएं। आपमें एक नया शेफ़ तैयार हो रहा हो। अपना आहार चार्ट एवं भोजन का दिनक्रम स्वयं बनाए एवं इसका पालन करें। इस भोजन दिनक्रम का पालन करना थका देने वाला प्रतीत हो सकता है पर लंबे समय के लिए यह अत्यंत फलदायी प्रयास होगा।

व्यायाम
कोई भी व्यायाम दिनचर्या चुने जो आपको पसंद हो एवं इसका पालन करें। यदि आपको चलना पसंद है तो सुबह एवं शाम की सैर आपको अपनी आदत बना लेनी चाहिए। यदि आपको नृत्य पसंद है तो किसी नृत्य कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। यदि आप परंपरावादी हैं तो जिम जाना भी एक अच्छा विचार है।

भोजन का आनंद लें
अपना दृष्टिकोण बदलिये। हेल्दी भोजन भी जंक फ़ूड की तरह स्वादिष्ट हो सकता है यदि इसे सही तरीके से पकाया गया हो। आप रूचिकर व्यंजनों एवं मसालों के साथ घर में बने हुए भोजन में भी स्वाद उत्पन्न कर सकते हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप कब इसके आदी हो गए।

संयम
एक बार जब आप अपनी इच्छाओं पर पर्याप्त रूप से नियंत्रण पा लेते हैं तो आप महीने में एक या दो बार थोड़े फ्रेंच फ्राइज़ खा सकते हैं। आप संयम के साथ अभी भी जंक फ़ूड खा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस प्रक्रिया में आपका ध्यान मुद्दे से न हट जाए।



Click it and Unblock the Notifications