Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जिगर की समस्या से बचने के लिए टिप्स
बात केवल शराब और सिगरेट जैसी लतों पर नियंत्रण पाने की नहीं बल्कि स्वस्थ रहने की है। इसे मान लें! आप में से कई लोग अपने जिगर के स्वास्थ्य की परवाह तब तक नहीं करते, जब तक कि वह अपने लक्षण दिखाना शुरू नहीं कर देता।
अगर आपको परवाह होती, तो आप अपने पेट की चरबी को थोड़ा सा भी बढ़ने नहीं देते। एक फूला हुआ पेट अस्वस्थ जिगर का पहला संकेत है। अगर आपको लगता है कि कसरत और सही आहार खाने के बावजूद आपके पेट की चरबी बढ़ती जा रही है, तो अवश्य अपने ड़ॉक्टर से संपर्क करें। यहां हम आपको अपने गुलाबी अंग को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सुझाव दे रहें हैं।

1 वसायुक्त पदार्थ कम खाएं
इस सुझाव के लिए कोई बहाने ना बनाएं और घर में पड़े जंक फूड तथा वसायुक्त खाद्य पदार्थों को कहीं फेंक दें। ये खाद्य पदार्थ आपके जिगर के लिए अच्छे नहीं है। आपके शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल किसी ना किसी तरह से आपके जिगर की कार्य पद्धति में बाधाएं पैदा कर सकता है।

2 ज्यादा शराब ना पिएं
हम सब जानते हैं कि शराब हमारे जिगर को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। एक सतर्क शराबी दिन में अधिक से अधिक 3 या 4 पेग पर ही स्वयं को नियंत्रित करेगा (यही उसकी सीमा होगी)। अगर आपको स्वयं पर नियंत्रण रखने में मुश्किल होती है, तो अपने डॉक्टर की मदद लें।

3 धूम्रपान
भले ही आपको कितनी ही बार सचेत किया गया हो लेकिन आप इस धूम्रपान की लत से छुटकारा नहीं पा सकते। ये लत बड़ी आसानी से लग जाती है और आपके अंगों को जलाकर ही सांस लेती है। तो, क्यों ना हम इसे अपने जीवन में प्रवेश करने से पहले ही रोक दें?

4 आलस्य
अगर आप अपना खाली समय बरबाद कर बीमारियों के लिए चुंबक का काम कर रहे हैं। तो, निश्चित रूप से आपके दरवाजे पर जिगर की बीमारी दस्तक देने वाली है और आप उन लोगों में गिने जाएंगे जो बाजार, पैदल चलकर जाने के बजाय कार में जाना पसंद करते हैं।

5 अल्पाहार
भले ही इस फेड डाइइट का पालन कर आपकी मांसपेशियां विकसित ना हुई हों लेकिन निश्चित रुप से आपका जिगर इसका शिकार हो जाएगा। एटकिन या कोई अन्य डाइइट आपके जिगर पर अनावश्यक तनाव डालती है और उसकी कार्य पद्धति में खलल पैदा करती है।

तो क्या करें?
हालांकि जिगर की बीमारी से अपने आप को सुरक्षित रखना पूरी तरह से हमारे हाथ में नहीं है लेकिन यह हमारे बस से बाहर की बात भी नहीं है। सही आहार और सक्रिय जीवनशैली ही लंबे जीवन की कुंजी है(नियमों और शर्तें के अनुकुल)। जहां तक जिगर का सवाल है हेपेटाइटिस से लड़ने के लिए समय पर किया गया टीकाकरण, नियमित रक्त परीक्षण, कड मछली के तेल का सेवन और यौन संबंध दौरान बरती गई सावधानी कुछ मददगार निवारक उपाय हैं।



Click it and Unblock the Notifications
