Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
तनाव मुक्त होकर त्यौहार मनाने के टिप्स
हम सभी चाहते है कि हमें कोई टेंशन न हो, कोई स्ट्रेस न हो और हम मजे से दोस्तों, फैमिली और अपने चहेतों के साथ त्यौहार का आनंद उठा पाएं। पूरे साल हम सभी लगातार काम करते है और सारा समय व्यस्त रहते है। त्यौहार के दौरान पूरा परिवार एक साथ छुट्टियां मनाता है। ऐसे में अगर आपको किसी बात या काम का टेंशन है तो आपका मज़ा किरकिरा हो सकता है।
तनाव होने पर आपका त्यौहार बर्बाद हो जाता है इसलिए ऐसा प्रयास करें कि स्ट्रेस न रहें। इसके लिए आपको पहले से सही तरीके से प्लानिंग करनी होगी और उसी हिसाब से काम करना चाहिए, ताकि आप बजट, टाइम और स्त्रोतों को अच्छी तरह मैनेज कर पाएं। स्ट्रेस फ्री होकर फेस्टिवल का आनंद उठाने के टिप्स निम्म प्रकार है :

1) पहले से प्लानिंग करें :
फेस्टिवल से पहले ही सारी प्लानिंग और तैयारियां कर लें, ताकि ऐन वक्त पर आपको परेशान न होना पड़ें। खाने पीने की सामग्री से लेकर घर के सामान की शॉपिंग भी पहले से करके रख लें। इससे आप स्ट्रेस फ्री होकर त्यौहार का आनंद उठा सकते है।

2) खिलौने :
अगर आपके घर में छोटे बच्चे है और उन्हे इस त्यौहार पर कोई नया खिलौना चाहिए तो पहले ही खरीद कर रख लें, वरना आखिरी समय में आप जल्दबाजी में खिलौने खरीदते है जो मंहगे मिलते है और बच्चों की पसंद के मुताबिक भी नहीं होते है।

3) क्या करना है, इसकी लिस्ट तैयार करें :
इस फेस्टिवल के दौरान आपको क्या - क्या करना है, किसे बुलाना है, किसे क्या गिफ्ट देना है आदि की लिस्ट बना लें। इस तरह छुट्टियों में आप किसी काम को अधूरा नहीं रहने देगें और पूरे मजे के साथ इसका आनंद उठाएंगे। इन सभी काम को पहले ही पूरा कर लें और फिर मजे से फ्री होकर त्यौहार का आनंद उठाएं।

4) आमंत्रित :
इस फेस्टिवल को पार्टी का आयोजन करें और उसमें ऐसे लोगों को आंमत्रित करें जिनके साथ आपको अच्छा लगता हो और आप उनके साथ बेहद कम्फर्ट हों। इस तरह आपका अपने सभी चहेतों से मिलना हो जाएगा और उत्सव का मजा भी आएगा। आपके खास और पसंदीदा लोगों के आने से आपको टेंशन भी नहीं होगी।

5) खाना :
फेस्टिवल के दौरान घर पर अच्छा सा डिनर बनाएं। आप अपने गेस्ट के लिए भी कोई नई डिश तैयार कर सकते है या करवा सकते है। इससे नयापन आएगा और आपको अच्छा लगेगा।

6) हॉलीडे पर घर में रहें :
त्यौहार के दिनों में घर से बाहर जाकर कोई काम न करें, अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों को समय दें। बच्चों के साथ खेलें और उन्हे खुश रखें। इस तरह फेस्टिवल के दौरान अपने परिवार का साथ निभा सकेगें, इससे आपको अच्छा लगेगा।

7) स्पा के बिताएं छुट्टियां :
अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से तंग आ चुके है और इन फेस्टिवल की छुट्टियों में कुछ नया करना चाहते है तो किसी गंतव्य स्थल पर घूमने जाएं। इस तरह से आप रिलैक्स हो जाएंगे और अपनी छुट्टियों का भी मजा उठा पाएंगे। आप चाहें तो किसी अच्छे रिसॉर्ट के स्पा में जाकर भी खुद को रिलैक्स कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
