Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
विश्व किडनी दिवस: स्वस्थ्य किडनी के लिये सूपर फूड
आज 14 मार्च को विश्व गुर्दा दिवस है, यह एक अवसर है कि जब प्रकृति द्वारा गुर्दे के रूप में दिए गए अनमोल उपहार को बचाया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यह स्वस्थ रहे और सुचारू रूप से काम करता रहे। यह हमारे शरीर का ही एक अंग है इसलिये हमें पता होना चाहिये कि हम इसे ऐसा क्या दें कि यह सारी जिंदगी सही से काम अपना काम करें। आपके गुर्दे बीन के आकर में आपके पेट के दायें और बायें भाग में पीछे की तरफ स्थित होता है । यह शरीर में प्राकृतिक छलनी की तरह काम करता है।
यह रक्त को साफ रखने के लिए उसे छानता है और शरीर से अतिरिक्त पानी और लवणों को बाहर निकालता है। यह शरीर में रक्त साफ करने के साथ साथ शरीर में तरल पदार्थो को संतुलित रखने के लिए शरीर में पानी की मात्रा को भी संतुलित करता है।
आज विश्व किडनी दिवस पर हम आपको कुछ सूपर फूड के बारे में जानकारी देगें जिन्हें आपको अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिये। यह सूपर फूड रिसर्चों और सांइटिस्टों के दृारा खोजा गया है, तो आइये जानते हैं इनके बारे में-

लहसुन
यह एक सूपर फूड है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी क्लॉटिंग तत्व पाया जाता है, जिससे कि हृदय रोग दूर होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और शरीर की सूजन को कम करता है।

बैरी
बैरी जैसे कि स्ट्रॉबेरी, रस भरी, जामुन आदि किडनी के लिये बहुत ही अच्छी होती है। साथ ही मूत्र मथ संक्रमण की बीमारी होने से रोकती है।

लाल शिमाला मिर्च
लाल मिशमला मिर्च में पोटैशियम, विटामिन ए, सी और बी6 होता है। इसमें फोलिक एसिड और रेशे भी पाए जाते हैं जो कि किडनी को स्वस्थ्य रखता है अन्य तरह के कैंसर को दूर करता है।

स्प्राउट्स
स्वस्थ्य किडनी चाहिये तो स्प्राउट्स खाइये, यह किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा किडनी में स्टोन भी नहीं होता।

पत्ता गोभी
यह किडनी के कार्य को सही करता है।

सेब
अंगूर, चैरी और सेब किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। आपको हर रोज एक सेब खाना चाहिये।

जैतून का तेल
जैतून के तेल के बहुत फायदे होते हैं, इसमें एंटी इम्फ्लेमेट्री फैटी एसिड होता है जो कि ऑक्सीडेशन को कम कर के किडनी को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।

प्याज
प्याज को किडनी स्टोन की बीमारी में प्राकृतिक रूप से साफ करने के लिये इस्तमाल किया जाता है।

लाल अंगूर
लाल अंगूर में फ्लेविनॉइड होता है जो कि हार्ट कि बीमारी और किडनी की बीमारी को दूर करने का दम रखता है।

अंडे की सफेदी
अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड और कम फास्फोरस होता है। यह एक सूपर फूड है जो किडनी को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।

मछली
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि किडनी को हर बीमारी से बचाता है। साल्मन, रेनबो ट्राउट, मैक्रल, झींगा और ट्यूना मछली किडनी के लिये बहुत अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
