Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शोध: दिल के लिए चाय अच्छी, कॉफी से करें तौबा
(आईएएनएस)| अगर आपको चाय और कॉफी में चुनाव करना है तो चाय पीना आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि इसमें ऑक्सीकरणरोधी (एंटीऑक्सीडेंट) गुण होते हैं। एक शोध के मुताबिक, चाय पीने से गैर-हृदवाहिनी (नॉन कार्डियो-वस्कुलर-सीवी) का खतरा 24 फीसदी तक कम हो जाता है।
स्पेन के बार्सिलोना में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी (ईएससी) कांग्रेस 2014 में फ्रांस के प्रोफेसर निकोलस डानचिन ने बताया, "कॉफी और चाय हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंश हैं। हमने फ्रांस के हृदवाहिनी बीमारियों के कम जोखिम वाले लोगों में सीवी घातकता और गैर सीवी घातकता पर चाय और काफी के प्रभावों की जांच की।"

शोध में 18 से 95 आयुवर्ग के 1,31,401 लोगा शामिल हुए। औसतन 3.5 साल की फॉलो-अप अवधि के दौरान सीवी कारणों से 95 और गैर सीवी कारणों से 632 लोगों की मौतें हुई। शोधकर्ताओं ने पाया कि कॉफी पीने वालों में सीवी का खतरा, कॉफी नहीं पीने वालों की अपेक्षा कहीं ज्यादा था।
कॉफी नहीं पीने वाले लोग शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय थे। काफी न पीने से शारीरिक सक्रियता का स्तर 45 फीसदी, जबकि कॉफी पीने वालों में 41 फीसदी था। चाय पीने वालों लोगों में सीवी जोखिम प्रोफाइल बेहतर था। प्रतिदिन संयत चाय पीने वालों में शारीरिक गतिविधि 43 फीसदी और ज्यादा चाय पीने वालों की शारीरिक गतिविधि 46 फीसदी तक बढ़ी। अदरक की चाय के 8 फायदे
डेनचिन ने बताया, "संक्षेप में कॉफी पीने वालों में जोखिम का स्तर अधिक और चाय पीने वालों में जोखिम का स्तर कम होता है। हमने यह भी पाया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष काफी ज्यादा पीते हैं, जबकि महिलाएं अपेक्षाकृत चाय ज्यादा पीती हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आप कॉफी की अपेक्षा चाय की अनुशंसा कर सकते हैं।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
