Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
स्वस्थ आंखों के लिए रोज खाएं अंगूर
(आईएएनएस)| क्या आप जानते हैं कि अंगूर का सेवन अन्य स्वास्थ्य लाभ देने के अलावा आंखों की सेहत सुधारने में भी काम आ सकता है? यह बात शोध में कही गई है। कहा गया है कि रोजाना अंगूर का सेवन संभवत: दृष्टिपटल या आंख के पर्दे को खराब होने से बचाने और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भूमिका निभाए।
फ्लोरिडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी के अग्रणी लेखक एबीगेल हैकम ने कहा, "चूहे पर किए प्रयोग में अंगूर से समृद्ध आहार ने दृष्टिपटल को काम करने में पर्याप्त सुरक्षा दी, जो बहुत रोमांचक है।" जानिये अंगूर खाने के फायदे

शोधकर्ताओं ने जांच की कि अंगूर के साथ एक पूरक आहार चूहे में दृष्टिपटल अध:पतन के साथ प्रतिबिंब दृश्यपटल का बचाव कर सकेगा या नहीं।
शोध के नतीजों में दर्शाया गया कि अंगूर-युक्त आहार लेने वाले चूहे की आंख का पर्दा उल्लेखनीय ढंग से सुरक्षित रहा।
दृष्टिपटल आंख का वह भाग है, जिसमें वे कोशिकाएं होती हैं जो रोशनी या प्रकाश को प्रतिक्रिया देती हैं। इन कोशिकाओं को प्रतिबिंब दृश्यपटल या फोटोरेसप्टर्स के रूप में जाना जाता है। अंगूर के सेवन ने नजर कमजोर होने से उत्पन्न होने वाले दबाव से भी दृष्टिपटल को बचाया।
इस शोध से संबंधी निष्कर्ष हाल में फ्लोरिडा स्थित ऑरलैंडो में एसोसिएशन फॉर रिसर्च इन विजन एंड आफ्थैल्मोलॉजी कांफ्रेंस में पेश किया गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications