Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्रीन टी से कम होता है अग्नाशय कैंसर का खतरा
(आईएएनएस)| यदि आपको ग्रीन टी पीना पसंद है, तो आपके लिए खुशखबरी है। ग्रीन टी को स्वास्थ्यवर्धक तो माना ही जाता है और अब यह भी पता चला है कि ग्रीन टी में पाया जाने वाला तत्व अग्नाशय कैंसर के खतरे को भी कम करता है। शोध में पता चला है कि ग्रीन टी में पाया जाने वाला ईजीसीजी नामक सक्रिय जैविक घटक कैंसर से संबंधित एलडीएचए एंजाइम की वृद्धि को रोककर अग्नाशय कैंसर के तत्वों के मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन कर सकता है। पेट की समस्याओं का सारा हल है ग्रीन टी?

शोध में यह भी पता चला कि एलडीएचए की गतिविधि को कम करने वाला एंजाइम अवरोधक ऑक्जेमेट भी इसी तरह काम करता है।
लॉस एंजेलिस के बॉयोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एलए बॉयोमेड) के शोधकर्ता वाइ-नांग ली के मुताबिक, "यह अध्ययन कैंसर शोध की दिशा में नए विकल्पों को उजागर करेगा और कैंसर को रोकने में सहायक दूसरे खाद्य पदार्थो की प्रकृति समझने और कैंसर को फैलने से रोकने में मददगार होगी।"
ली ने कहा, "ईजीसीजी और ऑक्जेमेट दोनों ही तत्व कैंसर के मुख्य कारक एलडीएचए की गतिविधि में अवरोध उत्पन्न कर कैंसर के खतरे को कम करते हैं।"
यह शोध जर्नल मेटाबॉलिज्म में ऑनलाइन प्रकाशित हो चुका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
