Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ब्लैक टी से होने वाले आश्चर्यजनक लाभ

अधिकतर पी जाने वाली चाय के प्रकार में काली चाय भी एक प्रकार है। इस प्रकार की चाय कैमेलिया सिनेसिस नामक झाड़ी से मिलती है तथा यह ग्रीन(हरी), सफ़ेद और ऊलोंग टी (चाइनीज़ चाय पत्ती जिसे सुखाने से पहले फर्मेंट किया जाता है) की पत्तियों से अधिक ऑक्सीकृत होती हैं। चाय के अन्य स्वादों की तुलना में इसका स्वाद अधिक तेज होता है।
इस चाय को इसके गहरे रंग के कारण ब्लैक टी कहा जाता है। यदि आप ध्यान से देखें तो सामान्यत: इसका रंग नारंगी या सिंदूरी होता है। चाइनीज़ लोग इसे रेड टी कहते हैं। इस चाय में पाया जाने वाला कैफीन घटक चिंता का कारण होता है। एक कप ब्लैक टी में कैफीन की जितनी मात्रा होती है वह एक कप कॉफ़ी में कैफीन की मात्रा के आधे के बराबर होती है। ब्लैक टी और ग्रीन टी में कौन है हेल्दी?
अपने आहार में ब्लैक टी को शामिल करना अच्छा होता है क्योंकि इससे स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं जो पोषण रूपरेखा में शामिल हैं। चाय की अधिक ऑक्सीकृत पत्तियाँ चाय के अन्य प्रकारों की तुलना में उन्हें और अधिक ज़ायकेदार बनाती हैं तथा साथ ही साथ उसमें कैफीन घटक भी बढ़ता जाता है। चाय के अन्य प्रकारों की तुलना में ब्लैक टी का स्वाद अधिक समय तक बरकरार रहता है। नीचे ब्लैक टी से होने वाले लाभ बताए गए हैं।

* हृदय प्रणाली के लिए लाभदायक
अनुसंधानों से पता चला है कि ब्लैक टी पीने से हृदय से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसमें फ्लावोनिड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो एलडीएल कोलेस्ट्रोल को ऑक्सीकृत होने से रोकता है।

* कैंसर की रोकथाम
जो लोग सिगरेट पीते हैं या अन्य किसी प्रकार से तंबाकू के उत्पादों का सेवन करते हैं, ब्लैक टी उन्हें मुंह के कैंसर से बचाती है। ब्लैक टी घटक ट्यूमर के विकास और गठन को रोकती है।

* प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करना
यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है जिससे हमारा शरीर बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ सके।

* मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखना
ब्लैक टी में कैटचिन एंटीऑक्सीडेंट उपस्थित होता है जो मुंह के कैंसर के खतरे को कम करता है। ब्लैक टी में फ्लोराईड्स होते हैं जो साँसों की दुर्गंध से लड़ते हैं तथा साथ ही साथ मुंह की कैविटी से हानिकारक बैक्टीरिया को भी बाहर निकालते हैं।

* मस्तिषक और तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करना
यदि कोई व्यक्ति एक महीने तक प्रतिदिन चार बार ब्लैक टी का सेवन करे तो कोर्टिसोल हार्मोन के कारण होने वाले तनाव का स्तर कम हो जाता है। कैफीन मेमोरी (स्मरण शक्ति) और मानसिक सतर्कता बढ़ाने में सहायक होता है।

* पाचन में लाभ
ब्लैक टी में उपस्थित टनीन पाचन में लाभकारी होता है। यह आँतों और पेट की कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है तथा इसके कई उपचारात्मक प्रभाव होते हैं। इसमें एंटीडायरिया प्रभाव भी होता है जो आँतों की गतिविधि में सहायक होते हैं। इस चाय में उपस्थित पॉलीफेनॉल्स आँतों में सूजन को कम करते हैं। आँतों में सूजन के कारण इरीटेबल बाउल सिंड्रोम की परेशानी होती है।

* हड्डियों और उतकों को स्वस्थ रखना
ब्लैक टी में शक्तिशाली फ़ोटो केमिकल्स होते हैं जो हड्डियों तथा संबंधित ऊतकों को मज़बूत बनाने में सहायक होते हैं। ब्लैक टी पीने वाले लोगों की हड्डियां मज़बूत होती हैं।

* उर्जा का स्तर बढ़ाना
इस चाय में पाया जाने वाला थियोफ़िलाइन घटक किडनी, हृदय तथा श्वसन तंत्र को उत्तेजित करता है। इस प्रकार के यौगिक हृदय प्रणाली को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।

* वज़न कम करने में सहायक
ब्लैक टी में वसा, कैलोरी तथा सोडियम कम मात्रा में होता है अत: यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वज़न कम करना चाहते हैं। ब्लैक टी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इससे चयापचय की गतिविधि भी बढ़ती है जो वज़न कम करने में सहायक है।

* कोलेस्ट्रोल को कम करना
ब्लैक टी ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करती है। इससे ख़राब कोलेस्ट्रोल या एलडीएल का स्तर कम होता है जिसके कारण हृदय से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इससे धमनियों के कार्य में भी सुधार आता है।

* अन्य लाभदायक प्रभाव
कैटचिंस नामक एंटीऑक्सीडेंटस रक्त वाहिकाओं को मज़बूत बनाते हैं तथा टनीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे ट्यूमर का विकास मंद हो जाता है, एलर्जिक प्रतिक्रियाएं कम हो जाती हैं तथा यदि मधुमेह की शुरुआत हो तो वह भी टल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
