Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बैंगन से होने वाले स्वास्थ लाभ
बैंगन को एगप्लांट और ओबर्शीन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ढेरों तरह के स्वास्थ लाभ के कारण बैंगन कईयों की पसंदीदा सब्जी है। कुछ शोध में यह बात सामने आई कि बैंगन में किसी दूसरे पौधों की तुलना में ज्यादा निकोटीन पाया जाता है।
ऐसे में यह सवाल जरूर खड़ा होता है कि क्या बैंगन स्वास्थ के लिए अच्छा है? पर हम आपको बता दें कि निकोटीन काफी कम मात्रा में पाई जाती है और इससे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। एक बार जब आप बैंगन से होने वाले फायदों के बारे में जान जाएंगे तो आपके मन में इसके अच्छा या बुरा होने का सवाल ही नहीं आएगा।
आइए हम आपको बैंगन से होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे में बताते हैं। इसे जानने के बाद आप निश्चित रूप से बैंगन को अपने आहार में शामिल करना चाहेंगे।
बैंगन के गुण

फ्री रेडिकल्स से लड़े
फ्री रेडिकल्स हर तरह के सेल डैमिज के लिए जिम्मेदार होता है। बैंगन में बड़ी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। बैंगन में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट में क्लोरोजेनिक एसिड प्रमुख है जो फ्री रेडिकल्स पर असर करके बीमारी को रोकता है।

स्वस्थ दिल
बैंगन के नियमित सेवन से कोलेस्टेरोल के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है। जब कोलेस्टेरोल लेवल और ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है तो इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है।

स्वस्थ मस्तिष्क
यह बैंगन का एक प्रमुख स्वास्थ लाभ है। बैंगन में फाइटोन्यूट्रीअंट पाया जाता है जो सेल मेंबरेंस को किसी भी तरह के नुकसान से सुरक्षित रखता है। साथ ही इससे याददाश्त भी बेहतर होती है।

अतिरिक्त आइरन को हटाए
बैंगन के नियमित सेवन से शरीर में मौजूद अतिरिक्त आइरन कम होगा। पॉलीसिथेमिया के मरीज के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। बैंगन में नासुनिन नामक एक यौगिक पाया जाता है जो अतिरिक्त आइरन को हटाने में मदद करता है।

बैक्टीरिया को रखे दूर
बैंगन आपको इंफैक्शन से भी दूर रखेगा। इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो कि इंफैक्शन से लड़ने में मदद करता है। आप बैंगन को अपने आहार में शामिल कर यह लाभ उठा सकता हैं।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
बैंगन आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करेगा। इससे आप स्वस्थ रहने के साथ-साथ फिट भी रहेंगे। इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रीअंट और विटामिन सी से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है।

स्मोकिंग छोड़ें
स्मोकिंग छोड़ने के लिए अगर आप प्राकृतिक निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बारे में सोच रहे हैं तो बैंगन इसका एक अच्छा विकल्प है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैंगन में निकोटीन पाया जाता है।

स्वस्थ त्वचा
बैंगन में बड़ी संख्या में मिनरल्स, विटामिन और आहार संबंधी फाइबर पाया जाता है। यह डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। बैंगन की सतह पर पाया जाने वाला एंथोसियानिन एक शक्तिशाली एंटी-एजिंग एजेंट होता है।

हेयर केयर
बैंगन के सेवन से सिर की खाल हाइड्रेटेड रहेगी। बैंगन में पाए जाने वाले कुछ एंजाइम हेयर फालिकल्स को प्रेरित करने में मदद करते हैं। इससे बाल बढ़ने के साथ-साथ यह स्वस्थ भी रहेगा।

हाइड्रेट स्किन
यह बैंगन का एक प्रमुख स्वास्थ लाभ है। बैंगन में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। इससे आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बैंगन के सेवन से आप ड्राइ स्किन और इससे जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
