Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सूखे मेवे के सेवन से कैसे वजन घटाएं
ड्राई फ्रूटस यानि सूखे मेवे एक प्रकार के फल होते है जिनमें नमी नहीं होती है और उन्हे सुखाकर खाया जाता है। ड्राई फ्रूटस में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, कार्बोहाइड्रेट और सुगर पाएं जाते है। भारत में कुछ प्रकार के ड्राई फ्रूटस सबसे ज्यादा खाएं जाते हैं जैसे - बादाम, काजू, पिस्ता, रेजिन, चिलगोजा, गरी, किशमिश आदि। ड्राई फ्रूटस खाने से स्वास्थ्य अच्छा होता है और शरीर का मेटाबोल्जिम अच्छा हो जाता है। ड्राई फ्रूटस को खाने से शरीर में भरपूर ऊर्जा भी आ जाती है। जो लोग बीमारी से ग्रस्त रहते है या मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, वह ड्राई फ्रूटस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी रहेगी और शरीर से एक्ट्रा फैट भी घट जाएगा। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को ड्राई फ्रूटस का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
कई लोगों को मानना होता है कि ड्राई फ्रूटस खाने से वजन बढ़ता है लेकिन अगर आप ड्राई फ्रूटस को सही तरीके से खाएं तो इसके सेवन से वजन को घटाया भी जा सकता है। वजन घटाने का यह तरीका बिल्कुल नया है। ड्राई फ्रूटस का सेवन करके वजन घटाने के बारे में टिप्स निम्म प्रकार हैं : -

1) मात्रा : ड्राई फ्रूटस में कार्बोहाइड्रेट और सुगर भरपूर मात्रा में होती है। अगर ड्राई फ्रूटस को आप भरपूर मात्रा में खाएं तो वजन का बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन अगर इसे सही मात्रा में खाया जाएं तो वजन बढ़ने की बजाय मेंटेन रहता है। इसलिए, आप हर दिन ड्राई फ्रूटस खाएं लेकिन उसे कम मात्रा में खाएं। जैसे - पूरे दिन में 5 बादाम से ज्यादा न खाएं। सुबह के नाश्ते में ड्राई फ्रूटस को शामिल करें या दिन के एक समय के भोजन को छोड़कर ड्राई फ्रूटस खाएं।
2) नियमित रूप से नियमित ड्राई फ्रूटस : अगर आप सिर्फ वजन घटाने के लिए ड्राई फ्रूटस का सेवन करना चाहते है तो हर दिन नियमित मात्रा में नियमित समय पर इन्हे खाएं। इससे बॉडी का एक रूटीन बनेगा। साथ ही साथ हर ड्राई फ्रूटस को उसके सही तरीके से खाना चाहिए। जैसे - बादाम को रात में भिगो दें, उसके बाद उसे सुबह छीलकर खाएं। बादाम के सेवन से बॉडी को सबसे ज्यादा ऊर्जा मिलती है और मेटाबोल्जिम भी ठीक रहता है। इसी प्रकार किशमिश और अन्य प्रकार के ड्राई फ्रूटस को दोपहर की खुराक में शामिल कर लें।
3) पिस्ता : यह साबित हो चुका है कि पिस्ता खाने से शरीर का वजन कम होता है और कमजोरी भी नहीं आती है। पिस्ता में स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं जिससे शरीर फिट रहता है,इसलिए अपने डाइट प्लान चार्ट में पिस्ता को जगह अवश्य दें।
4) भूख कम करना : ड्राई फ्रूटस में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और सुगर होता है इस कारण इससे भूख मिटती है। जिन लोगों को हर समय कुछ न कुछ खाने की आदत होती है वह हर दिन ड्राई फ्रूटस का सेवन करें, इससे उनकी हर समय छुटपुट खाने की आदत छूट जाएगी। इस तरीके से उनका वजन नियंत्रित हो जाएगा।
5) अन्य लाभ : ड्राई फ्रूटस के सेवन से वजन घटाने अलावा भी शरीर को अन्य लाभ मिलते हैं। उदाहरण के लिए - बादाम के सेवन से दिमाग तेज होता है और दिमागी क्षमताएं बढ़ती हैं। ड्राई फ्रूटस खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, डायबटीज नहीं होती है और शरीर में रक्त का प्रवाह भी अच्छी तरह से होता है। किशमिश खाने से त्वचा चमकदार बनती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। काजू को बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई कैलोरी होती है और इनके सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है। इस तरीके से आप अपना वजन, ड्राई फ्रूटस का सेवन करके घटा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
