Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैंसर रोगी के आहार में शामिल करें ये 8 नेचुरल फूड
कैंसर के मरीज के लिए स्वस्थ और पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है। ये उनकी सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उपचार के दौरान सही आहार आपको साकारात्मक और मजबूत रहने में मदद करेगा। पौष्टिक आहार में आप ताजी सब्जी और फलों को शामिल कर सकते हैं। इसमें ऐसे कई रसायन पाए जाते हैं जो आपकी रिकवरी में मदद करते हैं।
आइए हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप रोजमर्रा के आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि अपने आहार में शामिल करने से पहले आप अपने डाक्टर से जरूर पूछ लें।

अंडे
अंडे में बड़ी मात्रा में विटामिन बी, डी, ई और प्रोटीन पाया जाता है। अंडे में पाया जाने वाला सेलेनियम केमोथेरेपी के साइड इफैक्ट को कम करने के लिए जाना जाता है। यह मतली, बालों का झड़ना, पेट दर्द और कमजोरी को कम करता है।

अदरक
अदरक एक हर्ब है जिससे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है। अच्छी बात यह है कि अदरक का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है। केमोट्रीटमेंट से पहले अगर मरीज अदरक खाता है तो उन्हें मतली कम आती है।

एसिया बेरी
एसिया बेरी एंटी-आक्सीडेंट गुणों से भरी होती है। यह बेरी कैंसर के अलावा दूसरे कई रोग के लिए प्रतिरोध का काम करती है। एक बेरी में सेब से 11 गुणा ज्यादा एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है।

पिपरमिंट
पिपरमिंट भी एक बेहतरीन हर्ब है जो कैंसर ट्रीटमेंट के बाद के असर को कम करता है। यह मुंह के सूखने और मतली से बचाता है। साथ ही यह व्याग्रता को भी कम करता है। मतली के नियंत्रित होने पर डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है।

सोया प्रोटीन
सोया प्रोटीन और एस्ट्रोजन से भरपूर होता है। शोध से पता चला है कि सोया ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के ट्यूमर के आकार को कम करता है। इसमें जेंसटीन नामक एक घटक पाया जाता है जो कैंसर सेल्स के लिए जहर का काम करता है। साथ ही कैंसर सेल्स का बढ़ना रुक जाता है और इसका क्षय होने लगता है। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें कि सोया सबके लिए फायदेमंद नहीं होता है।

फ्रेश वेजनटेबल
फ्रेश वेजनटेबल जैसे बीन, मसूर का दाल, फली और मटर में बहुत बड़ी मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। यह उपचार और सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है और रिकवरी को तेज करता है।

बटर मिल्क
बटर मिल्क सबसे अच्छा प्रोबायोटिक होता है। इसमें 100 से ज्यादा लाभदायक एंजाइम पाए जाते हैं। यह एंजाइम इंफैक्शन से लड़ते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। बटरमिल्क में कई एंटीबॉडी पाए जाते हैं जो सामान्य सर्दी जुकाम से हमारी रक्षा करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी कैंसर गुण भी पाया जाता है।

ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां
ताजी हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिएट और विटामिन बी पाया जाता है। यह कैंसर के नुकसानदायक असर से लड़ने में ट्रीटमेंट में प्रभावी होते हैं। साथ ही इसमें कैल्सियम भी पाया जाता है, जिससे हड्डी मजबूत होता है और सेल रिपेयर में भी मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
