Latest Updates
-
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर
जैतून के तेल में तला भोजन होता है स्वास्थ्यवर्धक
(आईएएनएस)| क्या आपको तली-भुनी चीजें पसंद हैं? तो आप तलने के लिए जैतून के तेल का उपयोग करें, क्योंकि अन्य किस्म के तेलों की अपेक्षा यह बर्तन की ऊष्मा को ज्यादा सहन कर सकता है। इस कारण तेल की गुणवत्ता बरकरार रहती है और तेल में मौजूद पौष्टिक तत्व आपको सेहतमंद बनाता है। शोधकर्ताओं ने आलू के टुकड़ों को जैतून, मक्का, सोयाबीन और सूरजमुखी के बीजों के रिफाइंड तेलों में तला और तेल को 10 बार फिर से प्रयोग किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जैतून का तेल 320 और 374 डिग्री फारेनहाइट पर तलने पर सबसे ज्यादा स्थिर था, जबकि 356 डिग्री फॉरेनहाइट पर ही सूरजमुखी का तेल जल्द विकृत हो गया। जवानी को कैद करे ऑलिव ऑयल
मुख्य शोधकर्ता मोहम्मद बौजिज ने बताया, "खाद्य पदार्थ तलने के लिए जैतून का तेल बेहतर चीज है। इस तेल में तलने से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और पोषण के साथ जैतून के तेल की पौष्टिकता भी बरकरार रहती है।"
उन्होंने कहा कि विभिन्न तेलों में बहुत से भौतिक, रासायनिक और पोषक पदार्थ होते हैं जो तेल के गर्म होते ही नष्ट हो जाते हैं। यह शोध 'एसीएस जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्रिी' में प्रकाशित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications