Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में खाएं ये टॉप की सेहतमंद सब्जियां
गर्मियों को दूर करने के लिये केवल कोल्ड ड्रिंक पर निर्भर ना रहें। इसके लिये आपको अपनी डायट पर भी खास ख्याल रखना होगा और देखना होगा कि आपके पेट में क्या जा रहा है। गर्मियों में ऐसी कई प्रकार की सब्जियां बिकना शुरु हो जाती हैं, जो शरीर से गर्मी को मिटाती हैं और इस मौसम से लड़ने के लिये शरीर को शक्ति प्रदान करती हैं।
हांलाकि गर्मियों में सब्जी को पका कर रखने से वे कुछ समय बाद खराब होना शुरु हो जाती हैं, लेकिन अगर आप उन्हे कच्चा ही सलाद के रूप में सेवन कर लें, तो आपके लिये बहुत ही अच्छा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इन गर्मियों के दिनों में आपको किन सब्जियों का सेवन करना चाहिये, तो पढ़ें हमारा यह लेख। गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाएं ये फल

खीरा
गर्मियों में खीरे की मांग बहुत ज्यादा होती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कैलोरी बहुत कम।

धनिया
धनिया को खाने में शामिल करने से शरीर का जितना पानी वाला वजन होता है, वह घट जाता है। धनिया पेट को सही रखता है और किडनी की भी समस्याओं को दूर रखती है।

एवाकाडो
गर्मियों की डाइट में एवाकाडो को जरुर शामिल करना चाहिये। इसमे हेल्दी वसा होता है जो कि दिल के लिये अच्छा माना जाता है। साथ ही एवाकाडो त्वचा के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है।

बैंगन
गर्मियों में बैंगन की सब्जी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

मशरूम
मशरूम हर सीजन में आपको मिल जाएंगे। मशरूम में बहुत सारा फाइबर, फैट और सोडियम होता है। इसका टेस्ट बहुत अच्छा होता है।

चुकंदर
गर्मियों में खूब सारा चुकंदर खाइये। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

ब्रॉकली
यह एक सूपर फूड है जिसमें बहुत सारा फाइबर पाया जाता है। इसमें बहुत सारा पोषण भी होता है।

पालक
पालक में विभिन्न खनिज लवण जैसे कैल्सियम, मैग्नीशियम ,लौह, तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह रेशेयुक्त, जस्तायुक्त होता है। इन्हीं गुणों के कारण इसे जीवन रक्षक भोजन भी कहा जाता हैं।

छोटे प्याज
छोटे आकार के प्याज में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है। खासतौर पर इसमें एंटी-एलर्जिक गुण, एंटी बैक्टीरियल गुण आदि पाए जाते हैं। यह गर्मियों के लिये सबसे अच्छी सब्जियां हैं।

लौकी
लौकी में अधिकतर पानी पाया जाता है। इससे आपको गर्मी, पेट की समस्या जैसे एसीडिटी आदि से निपटने की ताकत मिलती है। यह सब्जी डीहाइड्रेशन से बचाती है और शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कम नहीं होने देती।

करेला
करेला त्वचा से फोड़े, फुन्सी, रैश, फंगल इंफेक्शन और दाग को पैदा होने से रोकता है। इससे हाई बीपी और मधुमेह भी काबू में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
