Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सब्जियां खाने के स्वास्थ्य लाभ
वेजीटेबल शब्द, वेजेटस से मिलकर बना है। वेजीटेबल, ताजे और कच्चे खाद्य पदार्थ होते है जिन्हे पकाकर या भूनकर खाया जा सकता है। कुछ सब्जियों के लाभ ज्यादा होते है जो शरीर को ज्यादा से ज्यादा हेल्दी बेनीफिट्स देते है। सब्जियां कई प्रकार की होती हैं, कुछ सब्जियों को आप बिना पकाएं खा सकते है जैसे - गाजर, टमाटर आदि।
सब्जियां, विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए प्राइमरी स्त्रोत होती हैं, इनमें पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। बीज वाली सब्जी, जड़ वाली सब्जी, पत्तेदार सब्जी और फूल वाली सब्जी होती है और इन सभी के अलग - अलग लाभ होते है। अपने आहर में कैसे शामिल करें ढेरी सारी सब्जियां?

1. पत्तेदार सब्जियां :पत्तेदार सब्जियों में एंटी - ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सब्जियां, फाइबर और कारोटेनॉयड्स का अच्छा स्त्रोत होती हैं।
- पत्तेदार सब्जियां 32 से 38 फारेनहाइट तापमान पर पैदा होती हैं।
- इन्हे पकाने से पहले अच्छी तरह पानी से धो लेना चाहिये और सूखाने के बाद ही पकाना चाहिये।
- पत्तेदार सब्जियों में इस प्रकार के गुण होते है कि इनके सेवन से फेफडों के कैंसर, पेट के कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की क्षमता आती है।
2. फूल वाली सब्जियां : फूल वाली सब्जियों में फाइबर की मात्रा उच्च होती है और इसमें कैलोरी भी कम पाई जाती है। इनमें विटामिन की मात्रा अधिक होती है। गोभी का फूल, वंदगोभी और ब्रोकली आदि इसी श्रेणी की सब्जियां होती हैं।
- फूल वाली सब्जियों में कोशिकाओं की वृद्धि करने वाले तत्व होते है। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है और टिश्यू की ग्रोथ में सहायक होती है।
- फाइबर, ग्रेस्ट्रो इंटेस्टाइनल प्रॉब्लम से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
- इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती है। पुरूषों के लिए आवश्यक कैलोरी प्रति दिन 2200 - 2800 होती है जबकि महिलाओं के लिए 1600 - 2000 कैलारी होती है।
3. बीजों वाली सब्जियां : बीजों वाली सब्जियां, वह सब्जियां होती हैं जिनमें अंदर बीज पाएं जाते हैं। जैसे - मटर, सेम, राजमा, चना आदि।
- बीजों वाली सब्जियों में फाइबर बहुतायत में पाया जाता है।
- इनमें आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
- इनमें कार्बोहाईड्रेट भी काफी होता है।
4. रूट वेजीटेबल यानि जड़ वाली सब्जियां : जड़ वाली सब्जियां, सीधे जमीन से पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं। गाजर, मूली, आलू, चुंकदर, अदरक आदि जड़ वाली सब्जियां होती हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और विटामिन व फाइबर ज्यादा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications