Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दूध ना पीने वालों के लिए अन्य खाद्य पदार्थ
यह अक्सर देखा गया है कि दूध पीते वक़्त बच्चे नाक भौये सिकोड़ते लग जाते हैं, माँ लाख कोशिश करे पर दूध पीना तो दूर वे उसके आस-पास भी नहीं भटकते। दूध में अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए दूध पीना बहुत जरुरी है।
लेकिन अगर बच्चे दूध ना पिए तो उनकी कैल्शियम की कमी हम अन्य खाद्य पदार्थों से पूरी कर सकते हैं। जैसे मछली, बादाम, सूखे सेम, हरी पत्तेदार सब्जियों और बीज। महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त 20 आहार
इन सब में कैल्शियम में अच्छी खासी मात्रा पायी जाती है। रोज़ यह सारे खाद्य पदार्थ खाने से हम रोज़ मर्रा की कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइये जाने कुछ ऐसे ही और खाद्य पदार्थ।

तिल के बीज
तिल में एंटीबैक्टीरियल और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। एक बड़ा चम्मच तिल खाने से आपको 50 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। और एक मुट्ठी में आपको आवश्यक खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम के तिल के बीज: 975 मिलीग्राम

बादाम
बादाम हमे थोड़ा ही खाना चाहिए क्यों कि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती हैं, एक कप में करीब 500 कैलोरी होती है। और इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम बादाम: 264 मिलीग्राम

सार्डिन
यह मछली विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, और यह आसानी रोज़ नहीं खाई जाती है। विटामिन डी बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है हमारी हड्डियों को स्वस्थ रखने में। 100 ग्राम सार्डिन: 382 मिलीग्राम

संतरे का रस
संतरे में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। कैल्शियम से भरपूर संतरे के नियमिन सेवन से हड्डी और दांत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। आधा कप संतरे का रस:175 मिलीग्राम

भिंडी
भिंडी में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं। और अगर इसे ताज़ी खाई जाए तो यह और भी स्वादिष्ट लगेगी। 100 ग्राम भिंडी: 81 मिलीग्राम

टोफू
टोफू जिस तरह का होगा उससे ही उसकी कैल्शियम की मात्रा उसी प्रकार की होती है, जैसे फर्म टोफू में 230 मिलीग्राम, सिल्कन टोफू 130मिलीग्राम पाया जाता है। टोफू को इस्तेमाल करने से पहले उसमें से सारा पानी निकाल लें और हो सके तो काम से काम तेल का इस्तेमाल करें क्यों कि टोफू बहुत अधिक तेल पीता है।
100 ग्राम टोफू: 350 मिलीग्राम

सैल्मोन
सैल्मोन मछली में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आधे टिन में 440 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। 100 ग्राम सामन: 9 मिलीग्राम

चिया के बीज
चिया के बीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं, इसे रोज़ खाने से दिन के 18% कैल्शियम को पूरा करता है। इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है जो आपको वजन घटाने मदद करता है। इन्हे आप कच्चा या पक्का कर भी खा सकते हैं। चिया बीज के 100 ग्राम: 631 मिलीग्राम



Click it and Unblock the Notifications
