Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस तरह दही खाने से आप मोटे हो सकते हैं
दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसका सेवन हम हर रोज करते हैं। शीतलता के साथ यह हमारे शरीर की प्रोटीन की जरुरत को भी पूरा करता है। यह अपनी भूख को मिटाने का काफी अच्छा तरीका है तथा डायटिंग करने वाले लोग इसे अपने आहार में जरुर शामिल करते हैं।
दही हमारे वजन को घटाता है। लेकिन इसे गलत तरीके से खाने से हमारा वजन घटने के बजाय बढ सकता है। दही का पूरा लाभ पाने के लिए यहां कुछ एहतियात बताए गए हैं।
सर्दियों में करें दही से बालों की देखभाल
इस तरह दही खाने से आप मोटे हो सकते हैं

1 कैलोरी पर ध्यान देना
अक्सर लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए लो-फैटवाले दही को खाना पसंद करते हैं। लो-फैटवाले दही में प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। जिसकी हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जरुरत होती है। अगर एक पैकेट दही में 100 कैलोरी के साथ केवल 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद हैं, तब इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आप ज्यादा कैलोरी तथा 12 से 15 ग्राम प्रोटीन वाले दही के पैकेट को चुनें ताकि इसके सेवन से आपका पेट भरा रहे। वजन घटाते वक्त आपको केवल कैलोरी पर ही नहीं बल्कि कुछ और बातों पर भी गौर करने की जरुरत है।
2 अधिक दही खाना
ये सच है कि दही खाने से वजन घटता है लेकिन ज्यादा दही खाने से वजन घटने के बजाय बढता है। इसलिए इसे नियमित मात्रा में खाएं। दिन में एक छोटी कटोरी दही का सेवन आपके शरीर की कई जरुरतों को पूरा कर सकती है।
दही खाने से कम हो सकता है टाइप 2 मधुमेह का खतरा
3 दही में अन्य चीजों को मिलाना
हमें दही में कुछ ना कुछ मिलाकर खाने की आदत है। कुछ लोगों को नमकीन दही पसंद है तो कुछ को मीठा, कुछ इसमें फल डालकर खाते है तो कुछ मेवे डालकर खाना पसंद करते हैं। इस तरह दही में चीजों को मिलाकर खाने से इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। जैसे फल व दही को मिलाकर खाने से आपको ऐसिडिटी हो सकती है। इसलिए आप दही को किस रुप में खाना चाहते हैं इसका निश्चय करना बहुत जरुरी है। अगर आप दही को नाश्ते के रुप में खाना पसंद करते हैं तो इसमें जई व मेवों को मिलाकर खाएं। अगर आप केवल अपनी भूख को मिटाने के लिए दही खाना चाहते हैं तब इसमें केवल कुछ मेवे डालकर खाएं। इस तरह आपके शरीर को कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी मिलेगा।
4 फैट-फ्री दही का सेवन करना
एक डेयरी उत्पाद होने के नाते दही में कुछ हद तक मिठास होती है। लेकिन पैकेट में आने वाले दही के स्वाद को बढाने के लिए उसमें चीनी मिलाई जाता है। ऐसे दही को ना खरीदे जिसमें चीनी की मात्रा 18 ग्राम से ज्यादा हो या लेबल पर चीनी सबसे ऊपरी स्थान पर हो। फैट-फ्री दही का सेवन केवल उसके स्वाद के लिए किया जाता है। अगर आपको फैट-फ्री दही का स्वाद पसंद है तब सामग्री की सूची मे प्राटीन व चीनी की मात्रा पर भी जरुर गौर करें।
5 प्रोबायोटिक्स का अधिक सेवन
कई अनुसंधानों के अनुसार, प्रोबायोटिक्स हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। अतः कई कंपनियां अपने उत्पादों को बेचने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए लेबल पर प्रोबायोटिक्स को देखकर कभी ये ना समझे की वह चीज आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगी। इसलिए, केवल प्रोबायोटिक्स के लाभ को पाने के लिए आपको अपने आहार में अधिक से अधिक दही को शामिल करने की जरुरत नहीं है।
6 डेसर्ट के साथ दही का सेवन करना
यागट पार्लर पर मिलने वाली कई चीजों में दही को ड्रेस-अप के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। दही का ये रुप आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
इन पार्लरों पर अधिक फैटवाले दही का इस्तेमाल होता है, जो आमतौर पर ग्रेनोला के साथ पैक हुआ होता है। अतः अन्जाने में आप इस तरह के दही का सेवन अधिक मात्रा में कर सकते हैं। अपनी भूख को मिटाने के लिए आप इस दही के बजाय घर में बने दही का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
