Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जाने कद्दू का रस पीने से कैसे पाएं सुंदर त्वचा और अच्छी सेहत
क्या आपको यह जानकार आश्चर्य हो रहा है कि कद्दू का जूस (रस) आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है? यहाँ कद्दू के जूस से होने वाले कुछ लाभों के बारे में बताया जा रहा है।
Flipkart Christmas Sale: Get 80% off on Men's and Women's Clothing HURRY!
कद्दू का उत्पादन बहुत बड़ी मात्रा में किया जाता है तथा इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेन्ट्स और विटामिन होते हैं। आपके आँगन में होने वाली इस सब्जी में कैलोरीज़ बहुत कम होती हैं तथा प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, फ्लावोनोइड पॉली-फेंलोइक एंटीऑक्सीडेन्ट्स जैसे ल्यूटिन, क्सान्थिन और कैरोटीन होते हैं।
READ: नीम जूस पीने का गुणकारी फायदा
कद्दू की सब्ज़ी की तरह कद्दू के रस में भी महत्वपूर्ण विटामिन बी1, बी2, बी6, सी, डी, ई और बीटा कैरोटीन, खनिज जैसे पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, सुक्रोज तथा ऑर्गेनिक पदार्थ होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और कुछ महत्वपूर्ण लवण और प्रोटीन्स भी होते हैं।
कद्दू का रस कैसे बनायें?
कद्दू का जूस बहु उपयोगी जूस है जिसका उपयोग कच्चे रूप के अलावा कई व्यंजनों में किया जाता है। अच्छे जूस के लिए अच्छे रंग के और मीठे कद्दू का चुनाव करें।
यदि आप जूस के स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें कुछ मसाले जैसे पिसा हुआ जायफल, पिसी हुई दालचीनी, अदरक या सेब का जूस या नीबू भी मिला सकते हैं। हम आपको सलाह देंगे कि इन मसालों की बहुत थोड़ी मात्रा ही मिलाएं ताकि जूस का असली स्वाद बना रहे। बर्फ़ के साथ दिए जाने पर इसका ठंडक और ताजगी देने वाला गुण बढ़ता है।

स्वास्थ्य लाभ: 1. लिवर और किडनी का सहायक:
वे लोग जो किडनी में पत्थर या गॉल ब्लेडर की समस्या से परेशान हैं उन्हें 10 दिन तक दिन में 3 बार ½ गिलास कद्दू का जूस पीने से लाभ होता है।

2. आर्टिरीओस्क्लरोसिस (धमनी काठिन्य) से बचाव:
कद्दू में धमनियों को साफ़ करने का गुण होता है जिससे हृदय से संबंधित बीमारियों या हृदयाघात का खतरा कम हो जाता है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट धमनियों की दीवारों को सख्त होने से रोकते हैं (आर्टिरीओस्क्लरोसिस)।

3.पाचक और आँतों का रक्षक:
कद्दू में विरेचक (शिथिल करने का गुण) गुण होता है जिसके कारण यह दस्त और कब्ज़ दोनों में बहुत सहायक होता है।

4. मूत्र प्रणाली के सुचारू संचालन में सहायक:
कद्दू का जूस विषैले पदार्थों को किडनी और मूत्र तंत्र से बाहर निकालता है। इसका रोगनाशक गुण अल्सर और एसिडिटी के इलाज में बहुत सहायक है।

5. शक्तिशाली शामक:
अध्ययनों से पता चला है कि कद्दू का जूस अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। तंत्रिकाओं को शांत करने के लिए डॉक्टर कद्दू के जूस के साथ शहद मिलाकर पीने की सलाह देते हैं।

6. ब्लड प्रेशर तथा कोलेस्ट्राल को सामान्य बनाए:
कद्दू के जूस में उपस्थित पेक्टिन और फायटोस्टेरोल एलडीएल या ख़राब कोलेस्ट्राल को कम करने में तथा बढे हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में सहायक होते हैं।

7. उत्तम शीतकारक:
एक गिलास कद्धू के जूस में शहद मिलाकर पीने से बाहरी गर्मी के साथ साथ शरीर के अंदर होने वाली गर्मी से भी आराम मिलता है।

8. मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में सहायक:
कद्दू का जूस सुबह के समय होने वाली मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में प्रभावी है। यह समस्या अधिकांशत: गर्भवती महिलाओं को होती है।

9. वायरल हेपिटाईटिस ए को ठीक करता है तथा लीवर को पुन:
सक्रिय करता है: वे रोगी जो हेपिटाईटिस ए से ग्रसित हैं उन्हें डॉक्टर नियमित तौर पर कद्दू का जूस पीने की सलाह देते आ रहे हैं। इसमें जैविक रूप से सक्रिय एक घटक होता है जो प्राकृतिक तरीके से लीवर की सफ़ाई करने वाले घटक की तरह कार्य करता है।

10 प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला:
इस जूस में विटामिन सी तथा एनी खनिज उपस्थित होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं तथा इस प्रकार वायरस के हमले से शरीर की रक्षा करते हैं।

त्वचा को होने वाले लाभ: 11. चमकदार नर्म त्वचा:
कद्दू के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन होता है जो त्वचा को जवान, नरम और चमकदार बनाये रखता है।

12. जलने, चोट या सूजन के उपचार में सहायक:
कद्दू के जूस में ठंडक प्रदान करने का गुण होता है जो जलने, फोड़े और सूजन तथा कीड़ों के काटने से होने वाली जलन से राहत दिलाता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ए, सी और ई तथा जिंक होते हैं जो इसे एक अच्छा हीलिंग एजेंट बनाते हैं।

13. एंटी रिंकल और हाईड्रेटिंग:
अन्य घटकों जैसे शहद, दही, नीबू का रस और विटामिन ई युक्त ऑइल के साथ मिलाने पर यह चमत्कारिक जूस अपने नमी के गुण के कारण विभिन्न प्रकार की त्वचा को पोषण प्रदान करता है।

बालों की देखभाल: 14. बालों की वृद्धि में सहायक:
इसमें उपस्थित विटामिन ए और पोटैशियम बालों को बढ़ने में सहायक होता है। बालों के गिरने की समस्या से संबंधित उपचारों में कद्दू का जूस एक सक्रिय घटक है।

15. मॉस्चराइज़र:
सूखे और ख़राब हुए बालों पर कद्दू का जूस उत्तम मॉस्चराइज़र की तरह कार्य करता है। कद्दू के जूस में कई औषधीय गुण होते हैं। प्रतिदिन आधा कप कद्दू का जूस पीने की सलाह दी जाती है। तो आपका गिलास कहाँ हैं?



Click it and Unblock the Notifications
