Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मौनसून में इन 7 चटपटे खानों से रहिये बिल्कुल दूर
कड़ी गर्मी के बाद जब बारिश की फुहार शरी पर पड़ती है तो तन-मन दोनों ही तरोताजा हो जाते हैं। लेकिन ये मॉनसून अपने साथ खाली हाथ नहीं आता बल्कि ढेर सारी बीमारियां भी ले कर आता है, जो कि बाहर के खाने से पैदा होती हैं।
Paytm Coupons: Grab Extra 45% Off on Products hurry up!
यदि आप चाट-पकौड़ा और समोसा खाने के काफी ज्यादा शौकीन हैं तो बारिश के मौसम में इन्हें खाने से बचिये। इनमें प्रयोग किये जाने वाले आलू तथा पानी काफी दूषित होते हैं, जिन्हें खाने से पेट की बीमारी बड़ी जल्दी पकड़ती है।
मौनसून में हमारा पेट काफी संवेदनशील हो जाता है और वह ठीक से भोजन को पचा नहीं पाता, जिस वजह से बाहर का फास्ट फूड खाने से हमारी तबियत खराब हो जाती है। अगर आप मोमोज़ भी पसंद करते हैं तो उसमें उबला मैदा भी पाचन तंत्र के लिए नुकसानदेह है।
READ MORE: मौनसून में बीमारियों से बचाएंगे ये पौष्टिक फल
मौनसून को हंसी-खुशी और स्वस्थ तरीके से बिताने के लिये आपको अपने इन चटपटे भोजन से दूर बना लेनी चाहिये।

पकौड़े
बारिश में गरमा गरम चाय के साथ तीखे पकौड़े खाना भला किसे नहीं अच्छा लगता। लेनिक यह डीप फ्राइड पकौड़े हज़म करने में काफी कठिन होते हैं। यह आपका पेट खराब कर सकते हैं इसलिये बारिश में बाहर के पकौड़े ना खाएं।

चाट
चाट दूसरी चीज है जिसे लोग मजे ले कर खाना पसंद करते हैं। काफी शहरों में चाट अक्सर रोड़ के किनारे बिकती नज़र आती है। इसमें प्रयोग किया जाने वाला गंदा पानी तथा चटनी और आलू आपकी तबियत खराब कर सकते हैं।

कचौड़ी और समोसा
मॉनसून में भला इन्हें कोई कैसे भूल सकता है। लेकिन इनमें भरी जाने वाली भरावन सामग्री को खा कर आप एसिडिटी, मोटापा, पेट के संक्रमण और डायफाइड की बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। समोसे में भरा जाने वाला आलू काफी समय पहले उबाला जाता है इसलिये ज़रा संभल कर।

चाइनीज़ फूड
रोड साइड बिक रहे स्पाइसी नूडल्स गंदे पानी में उबाले जाते हैं। साथ ही इमसें मिलाया गया ढेर सारा अजीनोमोटो, सॉस और खराब तेल हमारे स्वास्थ्य को खराब करता है।

कच्चा सलाद
इन दिनों पत्तेदार साग और सब्जियों से दूरी बना कर रखें। इनमें बहुत सारे कीटाणु और कीड़े पाए जाते हैं जो हमारी आंखों से साफ नहीं दिखाई देते। इन्हें खाने से आपको पेट का संक्रमण हो सकता है।

फलों का रस
वैसे तो हमें रोजाना ही फल का रस पीना चाहिये। पर इस मौसम में फल बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, जिसे दुकानदार पैसे कमाने के चक्कर में हमें पिला देते हैं। यह आपकी इम्मूयनिटी को कम कर सकता है। साथ ही पहले से कटे हुए फल भी ना खाएं।

गोलगप्पे
मजे से गोलगप्पे खाने वाली लड़कियों को यह बात शायद बुरी लगे कि इसमें प्रयोग किया जाने वाला पानी ढेर सारे बैक्टीरिया का घर होता है। इसको खाने से आपको उल्टी, डायरिया, पैट में दर्द, भूख न लगना, टायफॉइड, फूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
