Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
नारियल पानी से होने वाले नुकसान
नारियल पानी की लोकप्रियता बढ़ रही है शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि देश भर के फ़ूड स्टोर्स में इसकी ख्याति बढ़ रही है। ताज़े, हरे नारियल से पानी मिलता है। जैस जैसे नारियल बड़ा होता है उसमें गूदे की मात्रा बढ़ती जाती है जिसका उपयोग नारियल के दूध के लिए किया जाता है – नारियल पानी के लिए नहीं।
नारियल के पानी से पोषक तत्व मिलते हैं परन्तु कभी कभी ये आपके लिए उपयोगी नहीं होता।
1. खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा पेय पदार्थ नहीं माना जाता:
यदि आप व्यायाम करने के बाद अपनी प्यास बुझाने के लिए नारियल पानी पीते हैं तो आपको इसके स्थान पर सादा पानी पीना चाहिए। क्योंकि सादे पानी में सोडियम की मात्रा नारियल पानी की तुलना में अधिक होती है। और सोडियम रिहाईड्रेशन में सहायक होता है?

2. आपकी कैलोरी बढ़ाता है:
हालाँकि नारियल पानी में उतनी अधिक मात्रा में शुगर (शक्कर) नहीं होती जितनी अन्य स्पोर्ट्स ड्रिंक्स तथा फलों के रस में होती है, फिर भी इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैलोरीज़ होती हैं। 11 औंस नारियल पानी में लगभग 60 कैलोरीज़ होती हैं। अत: कैलोरी नुकसानदायक नहीं होगी जब यह कम हो? यही कारण है कि आपको सलाह दी जाती है कि नारियल पानी अधिक मात्रा में न पीयें।
3. एलर्जी की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए उपयुक्त नहीं:
हम में से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या होती है। हम कुछ खाद्य पदार्थों और घटकों के प्रति एलर्जिक होते हैं अत: उन्हें खाने से हम परहेज़ करते हैं। उसी प्रकार नारियल पानी से भी कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है।
नारियल वास्तव में एक ट्री नट (पेड़ से मिलने वाला मेवा) है। अत: ऐसे लोग जिन्हें पेड़ से मिलने वाले पदार्थों से एलर्जी की समस्या होती है उन्हें नारियल पानी से भी एलर्जी हो सकती है। कहने का तात्पर्य यह है कि ऐसे लोग जिन्हें पेड़ से मिलने वाले मेवे से एलर्जी होती है उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए ।

4. मूत्रवर्धक गुण:
अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से यह एक नुकसान होता है। नारियल के पानी में मूत्रवर्धक गुण होते हैं । इसका अर्थ यह है कि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको बार बार ब्रेक लेकर मूत्र त्याग करने जाना पड़ सकता है। हालाँकि इसकी थोड़ी मात्रा में हाईड्रेटिंग गुण होते हैं, परन्तु बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन अस्वास्थ्यकर हो सकता है।
5. इलेक्ट्रोलाईट असंतुलन हो सकता है:
नारियल के पानी में बहुत अधिक मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है जो इसे एक अद्भुत पेय बनाता है। परन्तु यदि इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जाए तो यह घातक हो सकता है। एक विशिष्ट मामले में एक व्यक्ति ने एक पूरा दिन 90 डिग्री फैरनहाईट तापमान में टेनिस खेलते हुए बिताया। उसने 88 औंस नारियल पानी पीया जिसके कारण उसे हाइपरक्लेमिया की समस्या का सामना करना पड़ा जो आगे चलकर एक गंभीर स्थिति बन गयी। हाइपरक्लेमिया के कारण कमज़ोरी और चक्कर आने की समस्या होती है और कुछ ही मिनिटों में पीड़ित व्यक्ति बेहोश हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications