Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या रक्त शोधक सच मुच मुंहासे रोकने में मदद करते हैं
कई लोगों की त्वचा हर वक्त मुंहासों से भरी रहती है और दुनिया भर के लोशन और क्रीम लगा लगा भी उनके चेहरे पर कोई फरक नहीं पड़ता। ऐसे में वे एक रास्ता यह अपनाते हैं कि वे ब्लड प्यूरीफायर यानी खून साफ करने का सीरप पीना शुरु कर देते हैं।
READ: आपकी सेहत के बारे में क्या कहते हैं मुंहासे
चेहरे पर अगर मुंहासे होते हैं तो इसका केवल यह मतलब नहीं है कि वह सिर्फ बाहरी अशुद्धियों की वजह से है। बल्कि यह कई कारणों की वजह से भी हो सकता है जैसे, शरीर में अत्यधिक गर्मी, हार्मोन इंबैलेंस, पोषक तत्वों की कमी, निर्जलीकरण और रक्त में दोष आदि।

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे खतम होने का नाम ही नहीं लेते तो, सबसे पहले इसके पीछे का कारण पता करना जरुरी है। त्वचा विशेषज्ञ कहते हैं, कि रक्त शोधक मुँहासे रोकने या उनको साफ करने में मदद करता है।
READ: जानें, मुहांसे किसी खास जगह पर ही क्यूं निकलते हैं ?
उनके मुताबिक जब शरीर में विषाक्त पदार्थ और दोष इकठ्ठे हो कर पूरे शरीर में घूमने लगते हैं और इस गंदगी को जब गुर्दे, जिगर और लसीका प्रणाली बाहर नहीं निकालने मे असमर्थ हो जाती है तो शरीर में काफी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जिसमें से सबसे आम होता है मुंहासा निकलना।

इसलिये रक्त शोधक पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और त्वचा हेल्दी हो जाती है। आप चाहें तो एक्सपर्ट दृारा बताए गए इन डाइट प्लान को एक्ने भगाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।
1. ढेर सारा पानी पियें, इससे शरीर की काफी सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।
2. सुबह उठ कर खाली पेट एक गिलास पानी जरुर पियें। पानी में नींबू मिलाएं। और तुलसी भी खाना ना भूलें।
3. लहसुन एक प्राकृतिक ब्लड क्लींजर है। दिन में दो तीन लहुसन की कलियों को पीस कर पानी के साथ खाएं।
4. करेले का जूस या फिर उसकी सब्जी खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
