Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाएं हर हफ्ते खाएं गुड़, चना : डॉ. अग्रवाल
(आईएएनएस)| इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. के. के. अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि युवा महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार चना और गुड़ खाना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि गुड़ आयरन का समृद्ध स्रोत है और चने में बड़ी मात्रा में प्रोटीन होता है। ये दोनों मिलकर महिलाओं की माहवारी के दौरान होने वाले रक्त के नुकसान को पूरा करते हैं।
ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में डॉ. अग्रवाल ने कहा, "सभी महिलाओं को आने वाले माघ महीने में हर रोज कम से कम 40-60 मिनट धूप में बैठकर तिल के लड्ड या गजक खाने चाहिए, जिसमें कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

इससे उनके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी।" READ:गुड़ के बडे़ बडे़ गुण
डॉ. अग्रवाल, डॉ. अंबरीश मित्तल और डॉ. अल्का कृपालानी ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि भारतीयों में विटामिन डी की कमी होना आम बात है।
इसकी पूर्ति के लिए सभी भारतीयों को रोज 40 मिनट धूप में बैठना चाहिए और इस दौरान उनके शरीर का 40 फीसदी हिस्सा खुला होना चाहिए और ऐसा उन्हें साल में कम से कम 40 दिन करना चाहिए।
बयान में कहा गया है कि अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें हर महीने विटामिन डी सैसे लेना चाहिए जिसमें 60,000 यूनिट विटामिन डी3 हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
