Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
फेफड़े के संक्रमण से लड़ने में मददगार है लहसुन
(आईएएनएस)| अपने भोजन में लहसुन का तड़का लगाइए, क्योंकि यह आपके फेफड़े को जानलेवा संक्रमण से बचा सकता है। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। निष्कर्ष के मुताबिक, लहसुन में एक रसायन पाया जाता है, जो सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों के फेफड़े में होने वाले संक्रमण के लिए जिम्मेदार जीवाणुओं का खात्मा करता है। सिस्टिक फाइब्रोसिस एक अनुवांशिक बीमारी है, जो फेफड़े को प्रभावित करता है।

लहसुन में पाया जाने वाला रसायन 'एलिसिन' संक्रामक जीवाणुओं के समूह के खात्मे में प्रभावी भूमिका निभाता है। इन जीवाणुओं पर अधिकांश एंटिबायोटिक का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
READ: लहसुन के 15 स्वास्थ्य लाभ
ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन गोवन ने कहा, "ऐसे समय में जब रोगाणुरोधी एजेंट की बेहद जरूरत है, रासायनिक एवं सूक्ष्म जीवविज्ञानी अनुसंधान में यह क्षमता है कि वह पौधों जैसे लहसुन में मौजूद रोगाणुरोधी यौगिकों की खोज कर सकता है।"
READ: कई तकलीफों की अचूक दवा लहसुन का तेल
एलिसिन का निर्माण लहसुन में स्वाभाविक तौर पर होता है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले कुछ जीवाणुओं से उसकी रक्षा करता है।
यह अध्ययन पत्रिका 'पीएलओएस वन' में प्रकाशित हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications