Latest Updates
-
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
सर्दी होने पर किस तरह से दवाई का काम करता है लहसुन
लहसुन के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही लहसुन में अलिसिन नामक एंटीबॉयटिक भी पाया जाता है जो बहुत से रोगों को होने से बचता हैं। कोलेस्ट्रोल और डायबिटीज में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं।
खाली पेट लहसुन खाने से बहुत लाभ मिलता हैं। लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद होता हैं,लेकिन सर्दियों के मौसम में लहसुन अधिक खाना चाहिए और गर्मी के मौसम में इसका सेवन कम कर दें। सर्दी और जुखाम में भी लहसुन काफी लाभदायक होता है।
READ: खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे
औसतन हर साल एक वयस्क कम से कम 3 से 4 बार सर्दी का शिकार होता है, लेकिन बच्चों के साथ यह संख्या और ज्यादा है। लहसुन एक प्राकृतिक दवा है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आज हम आपको लहसुन के इस्तेमाल से सर्दी से बचने के उपाए बताएंगे।

सर्दी होने पर किस तरह से दवाई का काम करता है लहसुन
कच्चा लहसुन
दिन 3 से 4 घंटे के अंतराल में कच्चा लहसुन खाने से सर्दी से आराम मिलता है। अगर आप इसे सादा नहीं खा सकते हैं तो आप इसे शहद के साथ भी खा सकते हैं।
लहसुन और नींबू पानी
लहसुन को नींबू पानी के साथ लेने से सर्दी में काफी हद तक आराम मिलता है। इससे शरीर में पैदा होने वाले विषैले पदार्थ से छुटकारा मिलता है। एक नींबू लें उसे दो हिस्सों में काट लें और एक गिलास में निचोड़ लें। फिर इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाएं और लहसुन के साथ पी लें।
लहसुन और संतरे का रस
संतरे के रस के साथ लहसुन लेने से सर्दी के शुरुवात में ही आराम मिल सकता है। 4-5 कलियाँ लहसुन की लें इसे पतला पतला काट लें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक गिलास में संतरे का रस लें और इसी के साथ लहसुन की कटी हुई कलियों को पी जाएँ। इसे रात में सोने से पहले करें।
लहसुन और सूप
सर्दी से बचने का सबसे अच्छा उपाएं है कि आप अपने सूप में थोड़ी कुटी हुई लहसुन डालें। यह सर्दी जुखाम में काफी लाभदायक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











