Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
स्वस्थ आहार अपनाएं, स्वाइन फ्लू से दूर रहें
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)| देश में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए आहार विज्ञानियों ने सुझाव दिया है कि आहार में स्वास्थ्यवर्धक तत्वों का समावेश स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव में मददगार हो सकता है। स्वाइन फ्लू के कारण देश भर में अब तक 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
राष्ट्रीय राजधानी के न्यूट्री हेल्थ सिस्टम्स की आहार विशेषज्ञ शिखा शर्मा ने कहा, "स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव में आहार की बेहद अहम भूमिका है, क्योंकि स्वाइन फ्लू अधिकांशत: ऐसे लोगों में ही फैलता है जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।"
MUST READ: स्वाइन फ्लू के लक्षण पहचानिये
शिखा ने आईएएनएस को बताया, "एंटी ऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थो के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि की जा सकती है, जो ताजा फलों और हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में होता है।"

शिखा ने रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थो के सेवन की सलाह भी दी। शिखा ने कहा कि बेहद कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भी अपने भोजन में मांस, मछली और सोया जैसे अत्यंत पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
ताजा गाजर, आंवला और पालक के जूस का सेवन करने से भी एच1एन1 विषाणु से लड़ने में मदद मिलती है। पोषण चिकित्सक इशि खोसला के अनुसार, तुलसी, लहसुन और हल्दी जैसे खाद्य भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
MUST READ: स्वाइन फ्लू कैसे व किसे हो सकता है?
इशि ने कहा, "लहसुन का आक्सिकरण रोधी गुण हमारे रक्त में स्वाभाविक प्रतिरोधी कोशिकाओं का विकास कर रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर सकता है।"
शिखा ने रोग प्रतिरोधक बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थो में अदरक का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने सूरजमुखी और कोहड़े के बीजों के सेवन की सलाह भी दी। शिखा ने बताया कि भूख का न लगना भी स्वाइन फ्लू का लक्षण हो सकता है।
स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो चुके रोगियों के लिए संतुलित आहार के बारे में उन्होंने कहा, "जानबूझकर न खाएं। थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाएं। अपने भोजन में ताजे फल और सब्जियों को अधिक से अधिक शामिल करें तथा कई तरह के तरल पदार्थो, जैसे सब्जियों के सूप को भी अपने भोजन में शामिल करें।"
संक्रमित लोगों को हालांकि अपनी खाई हुई चीजें दूसरों को देने से बचना चाहिए तथा चाय और कॉफी पीने से भी बचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक देश में 21,000 से अधिक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। 2009 के बाद से यह स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने वालों की सर्वाधिक संख्या है।
एक जनवरी, 2015 से 26 फरवरी के बीच 5,262 मामलों और 251 मृतकों के साथ राजस्थान स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक खतरे वाला राज्य है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
