Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पेशाब में दर्द और जलन को दूर करने के घरेलू नुस्खे
पेशाब में दर्द और जलन होना एक आम समस्या है। यह परेशानी काफी लोगों को होती है, जो कि महीनों तक भी चल सकती है और जल्दी भी ठीक हो सकती है। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही होती है, लेकिन ज्यादातर यह परेशानी महिलाओं में देखी जाती है।
READ: बार बार पेशाब आने की समस्या को दूर करे ये घरेलू उपचार
इस समस्या को डिस्युरीआ भी कहते हैं, जिसमें पेशाब करते वक्त जल्न और दर्द महसूस होता है। कभी कभार शरीर ओवरहीट भी हो जाती है। यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन यह एक बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
READ MORE: योनि को स्वस्थ रखने के आसान तरीके
यह समस्या 18 से 50 तक के लोगों में बहुत ही आम होती है।

पानी की मात्रा बढ़ा दें
पानी, शरीर से संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया तथा शरीर की गंदगी को बाहर निकाल देगा। साथ ही यह डीहाड्रेशन से भी मुक्ती दिलाएगा। आप चाहें तो पानी युक्त फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

गरम पानी से सिकाई
आप दर्द को गरम पानी की सिकाई से भी कम कर सकती हैं। इससे ब्लैडर का प्रेशर कम होगा और दर्द भी दूर हो जाएगा। इसे पांच मिनट के लिये करें, थोड़ी देर के लिये रूके और फिर करें।

एप्पल साइडर वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने में राहत मिलती है। इसके अलावा यह शरीर के प्राकृतिक पीएल लेवल को भी बैलेंस करता है। 1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर में 1 चम्मच शुद्ध शहद गरम पानी में मिक्स करें। फिर इसे रोजाना दो बार पियें।

बेकिंग सोडा
यह एक अल्कलाइन कंपाउंड है जो कि यूरीन की एसिडिटी को कम करता है और दर्द को कम करता है। यह शरीर के पीएल लेवल को बैलेंस भी करता है। एक गिलास में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसे खाली पेट पी लें। एक हफ्ते तक रोजाना ऐसे करें।

प्लेन दही
यह पेट से खराब बैक्टीरिया को हटा कर अच्छे बैक्टीरिया का विकास करती है। रोजाना 2 या 3 कप प्लेन दही खाइये। आप चाहें तो इसे वेजाइना में भी 2 घंटे के लिये लगा सकती हैं। ऐसा दिन में दो बार करें, जब तक आराम ना मिले।

नींबू
इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड और मजबूत एंटीबैक्टीरियल तथा एंटीवाइरल गुण, आपकी समस्या को दूर करेगा। हल्के गरम पानी में 1 नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच शुद्ध शहद मिक्स करें। फिर इसे खाली पेट सुबह रोजाना पियें।

अदरक
संक्रमण को खतम करने के लिये अदरक काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। रोजाना दिन में एक बार 1 चम्मच अदरक पेस्ट में शुद्ध शहद मिलाइये और सेवन कीजिये। आप हल्के गुनगुने दूध में 1 चम्मच अदरक का रस भी मिक्स कर के रोजाना एक बार पी सकती हैं। या फिर रोजाना दो बार अदरक की चाय पियें।

खीरा
खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है, जिसे खाने से शरीर हमेशा हाइड्रेट रहता है और बैक्टीरिया का नाश होता है। साथ ही यह बॉडी का तापमान भी नॉर्मल रखता है। 1 कप खीरे के जूस में 1 चम्मच शुद्ध शहद और नींबू निचोड़ कर डालें। मिक्स कर के दिन में दो बार लें। या फिर 2 या 3 खीरे रोजाना खाएं।

साबुत धनिया
1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे दिन में दो बार पियें। या फिर आप 3 कप पानी में 1 चम्मच साबुत धनिया पावडर मिलाएं और उसे रातभर ढंक कर रख दें। फिर दूसरे दिन उसमें थेाड़ा सा गुड़ डाल कर मिक्स करें और 1 कप, दिन में 3 बार पियें।

मेथी
रोजाना दिन में दो बार छाछ में आधा चम्मच मेथी पावडर मिक्स कर के पियें। मेथी वेजाइना के पीएल लेवल को बैलेंस करेगी और किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव करेगी।

साफ-सफाई रखें
जननांग की स्वच्छता बनाए रखें। कई बार, योनि या लिंग में संक्रमण होने की वजह से भी मूत्र मार्ग को प्रभावित करते हैं। यदि आपको यह समस्या हो चुकी है तो अब से कुछ सावधानियां बरते जैसे, दिन में 2-3 बार जननांग को धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
