Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बाजार से लाया शहद शुद्ध है या नहीं, ऐसे करें उसकी पहचान
शहद का प्रयोग हर घर में होता है क्योंकि यह ऐसी चीज़ है जो स्वास्थ्य के खजाने से भरी हुई है। शुद्ध शहद में विटामिन, प्रोटीन, खनिज और अमीनो एसिड होता है। कुछ लोग शहद का सेवन इसलिये नहीं करते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनके दृारा खरीदा गया शहद शुद्ध होगा या नहीं।
बाजार में शहद खरीदने जाओ तो हर ब्रांड 100% शुद्ध शहद देने की गारंटी देता है। पर हम यह कैसे मान लें कि वह शहद शुद्ध है या नहीं? अब आप वहां जा कर शहद की बोतल खोल कर उसकी गुणवत्ता तो नहीं परखने लगेंगे? पर अगर आप चाहें तो उसे घर पर अपने हिसाब से जांच सकते हैं।
READ: भूल कर भी न करें ये गलती नहीं तो शहद बन जाएगा जहर...
शहद की नई बोतल ला कर हम अक्सर इस विचार में खो जाते हैं कि आखिर शहद हमें फायदा क्यूं नहीं कर रही है, लेकिन आप खुद सोंचिये कि अगर शहद में मिलावट खोरों ने मिलावट कर रखी होगी, तो वह शहद हमें कैसे फायदा पहुंचाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप आसानी से शुद्ध शहद की पहचान कर लेंगे।

खरीदने से पहले लेबल पढ़ें
शहद खरीदने से पहले लेबल पढ़ लें कि यदि उसमें कोई मिलावट तो नहीं की गई है।

पानी से जाचें शुद्धता
एक गिलास पानी में चम्मच भर शहद डालें। अगर शहद पानी में नीचे बैठ जाए तो यह शुद्ध है और नीचे बैठने से पहले ही पानी में घुल जाए तो यह मिलावटी है।

आग से करें जांच
एक मोमबत्ती जलाएं और एक लकड़ी में रूई लपेट कर उस पर शहद लगाएं। फिर इस शहद लगी रूई को आग के ऊपर रखें, अगर रूई जलने लगे तो शहद शुद्ध है। नहीं तो शहद में पानी मिलाया गया है।

पेपर टेस्ट
इस टेस्ट को करने के लिये ब्लोटिंग पेपर लें। फिर उस पर कुछ बूंद शहद की डालें। अगर उसमें कुछ अशुद्धता होगी तो वह पेपर उसे सोख लेगा और शुद्ध शहद पेपर पर ही रहेगा। आप यह काम टिशू पेपर से भी कर सकते हैं।

कपडे़ पर टेस्ट
एक कपड़े पर कुछ बूंद शहद की डालें। यह अशुद्ध शहद को सोख लेगा। इसके अलावा कपडे़ पर शहद लगा कर धो दें, अगर दाग पड़ गया तो शहद अशुद्ध है वरना शुद्ध है।

अल्कोहल टेस्ट
एक मात्रा में शहद और शराब ले कर उसे गिलास में डालें। अगर शुद्ध शहद है तो वह गांठ का रूप ले लेगी और अगर अशुद्ध है तो वह पानी में घुल जाएगी। एक्सपेरिमेंट खतम होने के बाद शहद मिल्की वाइट रंग का दिखेगा।

गर्म कर के देखें
अगर शदह को गरम किया जाए तो वह गाढी हो जाएगी पर अगर शहद अशुद्ध है तो उसमें बबल्स उठने शुरु हो जाएंगे।

ब्रेड पर टेस्ट
इसे ब्रेकफास्ट के समय आजमाएं। शहद को जब ब्रेड पर डालेंगे तो वह कठोर हो जाएगी। अगर शहद में कोई अशुद्धता होगी तो ब्रेड नरम और गीली रहेगी।

शहद की महक
अगर शहद शुद्ध नहीं है तो वह गंध मारेगा। साथ ही इसमें आपको सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ दिखेगा। अच्छा होगा कि इसे तुरंत ही फेक दें।
शुद्ध शहद में एक हल्की महक आती है जो सूंघने पर बिल्कुल भी बुरी नहीं लगती।

सर्दियों में जम जाता है
शुद्ध शहद सर्दी में जम जाता है तथा गरमी में पिघल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
