Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्मियों में क्यूं पीना चाहिये हमें नारियल पानी

गर्मियों में नारियल पानी के सेवन से, आपको दिव्य आनंद प्राप्त होगा। यह केवल ताजगी ही नहीं, बल्कि कई सारे स्वास्थवर्धक गुणों से भी भरपूर है।
नारियल पानी में काफी सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जो गर्मियों में पैदा होने वाली बीमारियों को शरीर से दूर भगाता है। गर्मियों में पेशाब की जलन, डीहाइड्रेशन और अलग अलग तरह की बीमारियों से नारियल पानी हमें बचाता भी है।
READ: देसी ठंडा जो भगाए गर्मी और बनाए स्वस्थ
इसमें स्वास्थवर्धक गुण तो हैं ही, साथ ही इसका मीठा ताजा स्वाद भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है। आइये जानते हैं कि इस कड़ी गर्मी में हमें नारियल पानी क्यूं पीना चाहिये?

पानी की कमी पूरी करे
जब आप कम पानी पीने लगते हैं तो शरीर के कुछ अंग ठीक से कार्य करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा त्वचा भी रूखी दिखाई देने लगती है। नारियल पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।

किडनी स्टोन से बचाए
नारियल पानी में मौजूद मिनरल, पोटेशियम और मैग्नीशियम गुर्दे में होने वाली पथरी के खतरे से बचाते हैं।

स्वास्थ्य वर्धक गुण
अगर आपको कालेस्ट्रॉल की समस्या है तो यह उसे नियंत्रित करता है। साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को भी ठीक रखता है।

प्राकृतिक पेय
गर्मियों में बाजारू पेय पीने की बजाए यह प्राकृतिक पेय पीजिये। यह प्यास तो बुझाएगा ही साथ ही यह स्वास्थ्य भी बनाएगा।

संक्रमण से बचाए
गर्मियों में बहुत ज्यादा संक्रमण फैलता है। इसलिये नारियल पानी पीजिये और संक्रमण को अपने शरीर से बाहर निकालिये।

एसिडिटी कंट्रोल करे
इसे पीने से शरीर का पीएच लेवल बैलेंस हो जाता है, जिससे पेट में एसिडिटी नहीं बनती। इसके अलावा यह अपच और कब्ज से भी बचाता है।

विटामिन सी
ताजे नारियल पानी में कम मात्रा में विटामिन सी (ऐस्कोरबिक एसिड) होती है। इस में 4% या 2.5 मिलीग्राम आर डी ए होता है। विटामिन सी पानी में घुल जाने वाला एटीआॉक्सीडेंट है।

दस्त मिटाए
गर्मियों में काफी लोगों को पेट खराब होने की समस्या हो जाती है। लेकिन नारियल पानी पीने से दस्त मिट जाता है क्योंकि इसमें एमिनो एसिड, एंजाइमस्, डाइटेरी फाइबर, विटामिन सी और कई मिनरल जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो लाभ पहुंचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
