Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाना छोड़ने से और बढ़ सकती है तोंद
(आईएएनएस)| अगर आप छरहरे शरीर के लिए कड़े आहार नियम का पालन कर रहे हैं और खाना-पीना छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार और विचार कर लीजिए, क्योंकि शोधकर्ताओं ने पाया है कि खाना छोड़ने से आखिरकार पेट का वजन बढ़ता है।
READ: रोज-रोज भोजन छोड़ने पर शरीर को भुगतना पड़ता है ये सब...
अमेरिका की ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय में मानव आहार की प्राध्यापक मार्था बेलुरी के अनुसार, "यह इस धारणा का समर्थन कर सकता है कि पूरे दिन में कम-कम खाना वजन कम करने में मददगार हो सकता है, हालांकि यह बात बहुत से लोगों को व्यावहारिक नहीं लगेगी।"

बेलुरी ने बताया, "लेकिन निश्चित तौर पर कैलोरी बचाने के लिए आप भोजन नहीं छोड़ना चाहेंगे क्योंकि यह आपके शरीर को इंसुलिन और ग्लूकोज के बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार करता है और इससे वजन घटने की जगह, वसा एकत्र हो सकती है।"
READ: सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने के नुकसान
शोध में चूहों को एक पहर के खाने में पूरा खाना खाने को दिया गया और बाकी दिन भूखा रहने दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इससे चूहों के यकृत में इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी प्रतिक्रिया पैदा हुई।
लीवर जब इंसुलिन संकेतों की प्रतिक्रिया नहीं देता जिससे ग्लूकोज निर्माण बंद हो जाता है। ऐसे में रक्त में मौजूद अतिरिक्त शर्करा, वसा के रूप में एकत्र होने लगती है।
शोध में पाया गया कि सीमित आहार पाने वाले चूहों के शरीर के उदर वाला हिस्सा, समान्य आहार लेने वाले चूहों की अपेक्षा चर्बीयुक्त हो गया था।
इस तरह की वसा, इंसुलिन प्रतिरोध से जुड़ी होती है और टाइप-2 मधुमेह और दिल की बीमारियों के लिए खतरा होती है।
यह शोध 'जर्नल ऑफ न्यूट्रीशिनल बायोकेमिस्ट्री' के ऑनलाइन संस्करण पर प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
