Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
मीठे आलू की पत्तियां विटामिनों का उत्तम स्रोत
(आईएएनएस)| एक अनुसंधान में पाया गया है कि मीठे आलू में प्रचुर मात्रा में आवश्यक विटामिन मौजूद हैं। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक विटामिनों में खास तौर से बी6 मौजूद है। यह विटामिन जल में घुलनशील होता है और लाल रक्त कण कोशाणु के उचित भरण-पोषण के लिए और अन्य कई शारीरिक क्रियाओं के लिए आवश्यक होता है।
लूशियाना स्टेट विश्वविद्यालय के लिए विल्मर बैरेरा और डेविड पीचा ने मीठे आलू ऊतकों के लिए प्रकारों, परिपक्व पत्तियां, युवा पत्तियां, युवा डंटल, डंटलों, लताओं और जड़ों के उतकों का विश्लेषण किया।

दोनों अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पत्ती उतकों में अन्य ऊतक प्रकारों के मुकाबले विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन बी2 पदार्थ कहीं ज्यादा मौजूद हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा, "हमारे परिणाम दर्शाते हैं कि मीठे आलू की परिपक्व और युवा पत्तियां मनुष्य के भोजन में विटामिन बी6 की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करा सकती है।"

उन्होंने लिखा है कि मीठे आलू में पाए जाने वाले बी6 पदार्थो की तुलना फलों और फूल गोबी, रुचिरा, गाजर, केला और गोभी से की जा सकती है। इस अध्ययन को होर्टसाइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
CLICK: शकरकंद के फायदे
इसी तहर से मीठा आलू बहुत सारे पोषक तत्वों से भी भरा हुआ है। यह वजन कम करने में भी लाभप्रद है। यह खाद्य पदार्थ स्टार्च से भरा है लेकिन इसमें इतने सारे पौष्टिक गुण है कि यह सूपर फूड की गिनती में आता है। शकरकंद में आलू के मुकाबले 300 कैलोरी कम होती है। इसे आप वजन कम करने के लिये खा सकते हैं।
टिप्सः
जब आप बाजार में शकरकंद खरीदें तो हमेशा छोटे साइज और मुलायम तथा बिना चोट खाई हुई छिलके वाली शकरकंद खरीदें। शकरकंद को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिये नहीं तो वह खराब हो जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
