Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते ब्रेड ना खाने के ये नुकसान
आज कल लोगों पर सेक्सी बॉडी पाने का इतना जुनून चढ़ा हुआ है कि, वो बिना सोचे-समझे अपने भोजन से जो मन चाहा वो निकाल फेकते हैं। कई लोग सोचते हैं कि कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से शरीर में चर्बी बढ जाएगी और इसलिये वे ब्रेड नहीं खाते।
READ: कौन सी ब्रेड है सबसे सेहतमंद... मल्टीग्रेन या गेहूं की ब्रेड?
ब्रेड, पास्ता या कोई भी कार्ब वाली चीज से आपको डरने की जरुरत नहीं है। बल्कि ब्रेड का सेवन न करने से आपके शरीर पर कुछ निगेटिव इफेक्ट पड़ सकते हैं। हम यहां पर ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड खाने की बात कर रहे हैं ना कि वाइट ब्रेड।
READ: ब्रेड खाने से होते हैं कई नुकसान
आइये जानते हैं कि ब्रेड ना खाने से शरीर को क्या कुछ स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।

घटता है एनर्जी लेवल
ब्रेड और अन्य कार्ब आहारों में काफी सारा न्यूट्रियंट्स होते हैं जैसे, विटामिन, आयरन और मैगनीशियम। आपको इनकी जरुरत सुबह ऊर्जा के रूप में अपने दिन की शुरुआत करने के लिये चाहिये। साथ ही शरीर को कार्ब की जरुरत ऊर्जा को बदलने के लिये भी चाहिये। इसके बिना कोशिकाएं धीमी पड़ जाएंगी।

शरीर में पानी का वजन कम हो जाता है
जब आप कार्ब का सेवन करते हैं तो शरीर से वसा की जगह पानी का वजन घटाते हैं। यह वजन शरीर में ग्लाइकोजेन के रूप में जमा रहता है।

कब्ज हो सकती है
एक स्टडी के मुताबिक यह बात सामने आई थी, कि लगभग 92% लोगों को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता। साबुत अनाज में फाइबर होता है जो कि ब्लड शुगर लेवल को लो कर के कई बीमारियों को दूर कर सकता है। यदि आप अचानक से ही ब्रेड खाना बंद कर देते हैं तो, आपकी पाचन क्रिया पर इसका असर पड़ेगा।

मूड स्विंग की समस्या
कार्ब, दिमाग में सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ता है। इस हार्मोन को फील गुड हार्मोन भी कहते हैं। यदि आप कार्ब खाना बंद कर देंगे तो, आपको मूड स्विंग होने शुरु हो जाएंगे और आप हमेशा दुखी रहने लगेंगे।

भूख होती है कंट्रोल
रिफांइड कार्ब खाने से ब्लड शुगर लेवल लो होता है जिससे बार बार भूख लगने की चाहत कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
