Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
जानें क्यूं नहीं पीना चाहिये बरफ वाला ठंडा पानी
जब भी आप रेस्ट्रॉन्ट जाते होंगे तो अक्सर वेटर से बरफ वाले ठंडे पानी की डिमांड करते होगें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अति ठंडा पानी पीने से शरीर को कितना नुकसान झेलना पड़ता है। बरफ वाला पानी पित्ताशय के लिये बहुत ही ज्यादा हानिकारक माना जाता है।
READ: गर्म पानी पीने के 9 बडे़ फायदे
हमारे शरीर का तापमान 98.6 डिग्री सेल्सियस है, उसके हिसाब से हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री तापमान का पानी उपयुक्त है उससे अधिक ठंडा पानी हानिकारक है। फ्रिज के ठंडे पानी को पेट मे पचने में 6 घंटे लगते हैं, गर्म करके ठंडा किया हुआ पानी 3 घंटे में पचता है और गुनगुना पानी पीने पर वह 1 घंटे में ही पच जाता है।
READ: सुबह खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
आइये जानते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान होते हैं...

1. पाचन प्रतिबंधित होता है
जब आप ठंडा पानी पीते हैं तब आपकी खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण पाचन प्रतिबंधित हो जाता है और ठीक से हाइड्रेशन नहीं हो पाता।

2. पोषण में कमी आती है
आपका शरीर खाना पचाने और पोषण को अवशोषित करने की बजाए अपनी उर्जा को शरीर का तापमान बैलेंस करने में लगा देता है। इससे वॉटर लॉस होता है।

3. प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है
भोजन के तुंरत बाद ठंडा पानी पी लेने से शरीर में अधिक बलगम जम जाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली का कार्य धीमा पड़ जाता है और आसानी से सर्दी और बीमारियां कपड़ने लगती हैं।

4. पाइल्स और आंत के रोग
जिस प्रकार से मिठाई को फ्रिज में रखने से वह जम जाती है उसी तरह से ठंडा पानी मल को जमा देता है जो पाइल्स या बड़ी आंत से सम्बन्धित रोगों का सबसे बड़ा कारण है। इससे मल कठोर हो जाता है।

5. वसा पचाने में शरीर करता है ज्यादा महनत
खाने के दौरान अगर आप ठंडा पानी या कोई अन्य पेय पीते हैं तो, वह खाने में मौजूद वसा को पेट के अंदर जमा देता है, जिससे शरीर को उसे पचाने में दोगुनी महनत करनी पड़ती है।

6. कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती हैं
कई लोग बोलते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती हैं। लेकिन इसके लिये हमें अपने पाचन को इतना कष्ट देने की क्या आवश्यकता है। कैलोरी बर्न करने के लिये तो दूसरे तरीके भी मौजूद हैं।

7. गरम पानी पीने का फायदा
कमरे के तापमान पर रखा पानी शरीर को तर रखता है। इससे खाना जल्दी पचता है, पेट अच्छी तरह से साफ हेाता है। यह खून को साफ करता है।



Click it and Unblock the Notifications