Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पुरुष ना खाएं इन चीज़ों को वरना स्पर्म काउंट होंगे कम
अगर आप पुरूष हैं तो क्या हुआ, आप भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं, और आपको भी पता होना चाहिए कि आपकी सेहत के लिए कौन से खाद्य पदार्थ अच्छे और कौन से बुरे होते हैं।
यह तो आप जानते ही हैं कि पुरूष और महिलाओं की शारीरिक बनावट अलग होती है इसीलिए उनका खान पान भी अलग होता है।
यह भी पढ़ें- आपकी यौन छमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये 20 आहार
इसीलिए जो आहार महिलायों के लिए फायदेमंद हैं वह पुरुषों के लिए नहीं हो सकते है। आज कल की व्यस्त दिन चैर्य में अधिकांश पुरुषों के पास समय नहीं होता है जिससे वह अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रख पाते हैं।
आम तौर पर कम समय होने की वजह से वे ज्यादातर जंक फूड खाते हैं और अपने काम पर जल्दी लौट सके।
यही नहीं आज कल युवाओं में पार्टी करने का चलन भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से रोज़ जंक फ़ूड खाते हैं। जो उनके स्वास्थ को नुक्सान पहुँचता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनसे आपको दूर रहना चाहिए।

1. सोया
हालांकि सोया वैसे तो काफी लाभदयक होता है लेकिन एक अध्ययन में पता चला है कि पुरुष अगर ज्यादा सोया खाये तो स्पर्म काउंट कम हो सकते हैं।

2. बेकरी आइटम
पुरुषों को बेकरी आइटम जैसे केक, ब्रेड जैसी चीज़ों को रोज़ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में शकर और फैट होता है जिससे मोटापा बढ़ता है।

3. व्हाइट चॉकलेट
व्हाइट चॉकलेट में किसी तरह के कोई भी एंटीऑक्सीडेंट नहीं पाए जाते हैं जैसे कि डार्क चॉकलेट में होते हैं। इसलिए पुरुषों को व्हाइट चॉकलेट खाने से बचना चाहिए।

4. शराब पीना
शराब किसी के लिए भी हानिकारक है। यह पुरुषों के लिए विशेष रूप से नुक्सान देह है क्योंकि इससे उनमें लिबीडो की कमी और इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है।

5. बीफ
पुरुषों को बीफ खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि जो हार्मोन गायों को खिलाया जाता है। वह पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करके स्पर्म काउंट को कम करता है।

6. डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ
अगर आप डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ जैसे सूप, नूडल्स, करी रोज़ खाते हैं। तो यह आपके लिए नुक्सान देह साबित होगा क्योंकि इसमें मिले प्रीज़र्वटिव स्पर्म काउंट को कम करते हैं।

7. पिज्जा
इस पॉपुलर डिश में भारी मात्रा में जमा हुआ वसा होता है। और जब इसे साफ्ट ड्रिंक के साथ मिला कर पिया जाए तो, यह आपके इरेक्शन के लिये घातक होता है।



Click it and Unblock the Notifications