Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मीठा खाने के शौकीन हैं तो शक्कर की जगह अब ये खाएं
कई लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। वे जहां भी कुछ मीठा देखते हैं उनका मन ललचा जाता है और वो उसे खाए बिना नहीं रह पाते। हर किसी को पता है कि ज्यादा मीठा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
WOMEN'S DAY SPECIALS! Dress To Express Get 90% Off Products at Jabong
पर बेचारे वे लोग क्या करें जिन्हें मीठे से प्यार है लेकिन मोटापा घटाने के चक्कर में इससे दूरी बनानी पड़ती है। मीठा तो मधुमेह रोगियों के लिये भी बिल्कुल ठीक नहीं होता। एक्सपर्ट की बात मानें तो कुछ 7 चीज़ें ऐसी हैं जो मीठे की तलब को कम करती हैं-जैसे, शहद या गुड़।
मीठा कम खाने की शुरुआत हमें अपनी चाय और कॉफी में शक्कर डालने की आदत से करनी पड़ेगी। जी हां, आप चाय या कॉफी के जरिये इतनी शक्कर पी जाते हैं, जिसका आपको अंदाज़ा भी नहीं है। तो आइये जानते हैं चाय और कॉफी में आप शक्कर की जगह पर क्या मिक्स कर सकते हैं।

ब्राउन शुगर
चाय के एक कप में सफेद शक्कर की जगह ब्राउन शुगर मिलाने पर यह स्वास्थ्य वर्धक होती है। ब्राउन शुगर में ढेर सारे मिनरल्स होते हैं जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन आदि जो कि इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं और बीमारियां दूर रखते हैं।

खजूर
खजूर को मधुमेह रोगी भी खा सकते हैं। इसे या तो पीस कर खाया जा सकता है या फिर इसका सीरप बना कर चाय या कॉफी में डाल कर सेवन किया जा सकता है।

शहद
एक चम्मच शहद, एक चम्मच शक्कर की जगह काफी बेहतर है। शहद ना केवल हृदय बल्कि मोटापा घटाने के लिये भी अच्छा है।

नारियल
घिसा हुआ नारियल चीनी की जगह पर खाया जा सकता है। हांलाकि आप नारियल को चाय में शक्कर की जगत तो नहीं प्रयोग कर सकते लेकिन इन्हें किसी मीठी डिश में मिठास भरने के लिये डाल सकते हैं।

फ्रूट जूस
जब भी आपका मीठा खाने का मन हो तो कोशिश कर के फ्रूट जूस का सेवन किया जा सकता है। इसमें काफी पोषण होता है जो कि वाइट शुगर से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।

गुड़
आप चाहें तो शक्कर की जगह गुड़ डाल कर चाय या कॉफी बना सकते हैं। यह आपके हृदय और रक्त के लिये अच्छा होता है।

मेपल सीरप
यह मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा होता है और वजन भी कम करने में मदद करता है। आप चाहें तो इसे ब्रेड स्लाइस पर भी लगा कर खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
