Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
वजन घटाने के लिए सेब के सिरके को खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
वजन बढ़ना, किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। हर कोई चाहता है कि उसका वजन संतुलित रहे और वह हमेशा स्वस्थ रहे। वैसे तो वजन घटाने के हजार उपाय इंटरनेट पर दिए गए हैं और दादी मां के नुस्खे भी पढ़ने को मिल जाते हैं।
लेकिन वाकई में आपको क्या फायदा करता है यह आप पर निर्भर करता है। आप सभी ने एप्पल सिडर यानि सेब के सिरके का नाम सुना ही होगा।
सेब का सिरका, सदियों से प्रचलन में हैं और लोगों द्वारा इसे लम्बे अरसे से वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें कई पोषक तत्व, एसिटीक एसिड और विटामिन होते हैं जो शरीर को लाभ पहुँचाते हैं।
कई देशों में इसे कुकिंग में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप वजन घटाने के लिए सेब का सिरका का इस्तेमाल करने जा रही हैं तो निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए:

1. वास्तविक लाभ - कई अध्ययनों में साफ है कि सेब का सिरका लाभकारी होता है लेकिन इससे यह स्पष्ट नहीं होता है कि इससे वजन कम हो ही जाता है। लोगों द्वारा इसे सदियों से लाभप्रद माना जाता है जिसकी बुनियाद पर कुछ शोधों से पता चला है कि यह शरीर को संतुलित बनाएं रखने में मदद करता है और एक्ट्रा फैट को बर्न कर देता है। जिससे वजन कम हो जाता है। अगर आपको पूरा विश्वास है तो इसे खरीदकर सेवन कर सकते हैं।

2. खुराक - वजन घटाने के चक्कर में बहुत ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका पीना भी सही नहीं होता है। इसकी नियमित खुराक लेना बेहद आवश्यक है। हर व्यक्ति को उसकी आयु, स्वास्थ्य स्थिति और मौसम को देखते हुए ही इसका सेवन करना चाहिए। कई बार इसका अति सेवन नुकसान भी कर देता है।

3. दुष्प्रभाव - सेब के सिरके के कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं - ऊतकों का टूटना, दांतों में पीलापन आना, शरीर में पौटेशियम के स्तर में कमी आदि। कुछ मामलों में लोगों को जलन आदि की समस्या भी हो जाती है।

4. दवाओं के सेवन करने पर न लें - अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है और आपके द्वारा उसके लिए किसी प्रकार की दवा का सेवन किया जा रहा है तो डॉक्टर से सेब का सिरका इस्तेमाल करने से पूर्व पूछ लें। अन्यथा अापको समस्या हो सकती है।
अगर सेब के सिरके का सेवन सही मात्रा में नियमित रूप से किया जाता है तो वजन में कमी आ सकती है। बस दृढ इच्छा की कमी नहीं होनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











